Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Nov, 2025 02:51 PM

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली (Dev Deepawali) देवी-देवताओं की दीपावली कहलाती है और यह कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन देव लोक स्वयं धरती पर उतरकर गंगा घाटों पर दीप जलाते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Dev Deepawali 2025: देव दीपावली (Dev Deepawali) देवी-देवताओं की दीपावली कहलाती है और यह कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन देव लोक स्वयं धरती पर उतरकर गंगा घाटों पर दीप जलाते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। देव दीपावली पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए ये हैं योग्य उपाय, पूजा विधि और शुभ मंत्र
Dev Deepawali 2025 date देव दीपावली 2025 की तिथि
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व तिथि बुधवार 5 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन विशेष रुप से गंगा स्नान, दीपदान और लक्ष्मी-नारायण पूजन करने से अनंत गुना फल प्राप्त होता है।

Ways to please Goddess Lakshmi देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
सूर्योदय से पहले उठें और गंगा जल मिले जल से प्रातःकाल स्नान करने के बाद संकल्प लें, “मैं आज देव दीपावली के पवित्र अवसर पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु दीपदान और पूजा कर रहा/रही हूं।”
घर के द्वार पर घी या तिल के तेल के 11 या 21 दीपक जलाएं। हर दीपक में एक-एक तुलसी पत्ता डालें। माना जाता है कि तुलसी सहित दीप जलाने से लक्ष्मी जी स्वयं घर में प्रवेश करती हैं।
शाम के समय श्रीसूक्त, लक्ष्मी स्तोत्र, लक्ष्मी अष्टक स्तोत्र या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इससे आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन की वृद्धि होती है। अगर संभव हो तो पाठ के बाद कुबेर मंत्र का 108 बार जाप करें, “ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये नमः॥”
मां लक्ष्मी को कमल पुष्प और पंचमेवा का भोग लगाएं। सफेद या गुलाबी कमल का फूल अर्पित करें। खीर, पिस्ता, बादाम, मिश्री, नारियल और घी से बने लड्डू का भोग लगाएं। पूजा के समय लक्ष्मी जी के साथ श्री विष्णु और तुलसी की भी आराधना करें।
घर में “श्री यंत्र” स्थापित करें। देव दीपावली के दिन घर के उत्तर-पूर्व दिशा में श्री यंत्र या लक्ष्मी यंत्र स्थापित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे लाल कपड़े पर रखकर कुंकुम, अक्षत और गुलाब जल से पूजन करें। रोजाना दीपक जलाकर ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का जाप करें।

Offering lamps is of special significance on Dev Deepawali देव दीपावली पर दीपदान का विशेष महत्व
देव दीपावली की रात्रि में गंगा तट, मंदिर या घर की छत पर दीपदान करें। कम से कम 51 या 108 दीपक जलाने का संकल्प लें।
यह दीपदान सौभाग्य, धन और मोक्ष प्रदान करता है।

Perform acts of charity and good deeds on Dev Deepawali देव दीपावली पर करें दान-पुण्य
भोजन, वस्त्र, अन्न या तेल का दान करें।
किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र या मिठाई देने से लक्ष्मी कृपा शीघ्र मिलती है।
ब्राह्मण या साधु-संतों को दक्षिणा देना भी शुभ माना गया है।

Infallible mantras for Lakshmi's blessings on Dev Deepawali देव दीपावली पर लक्ष्मी कृपा के अचूक मंत्र
लक्ष्मी बीज मंत्र: ॐ श्रीं श्रीये नमः
लक्ष्मी-नारायण मंत्र: ॐ लक्ष्म्यै नमः। ॐ नारायणाय नमः
अर्थ: यह मंत्र मन, वाणी और कर्म को पवित्र करता है और घर में धन, ऐश्वर्य तथा समृद्धि का वास कराता है।
