जन्म कुंडली से धन योग कैसे एक्टिव करें ? जानिए सबसे आसान उपाय

Edited By Updated: 16 Nov, 2025 02:25 PM

Dhan Yog Activation: जन्म कुंडली में धन योग को एक्टिव करना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको बस कुछ बेसिक चीजों को समझना है और अपनी जन्म कुंडली को अपने बर्थ चार्ट को अपने सामने रखना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dhan Yog Activation: जन्म कुंडली में धन योग को एक्टिव करना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको बस कुछ बेसिक चीजों को समझना है और अपनी जन्म कुंडली को अपने बर्थ चार्ट को अपने सामने रखना है। सबसे पहले आपको यह जानना है कि आपकी जो जन्म कुंडली है वो फिक्स है। यानी जब आप पैदा हुए थे उस समय में आकाश का जो नक्शा था वो आपका बर्थ चार्ट है। जो योग उसमें आ गए आपको उन्हीं योगों से अपने जीवन को चलाना है। उन पत्तों को अगर आप सही खेल गए तो आप विजेता कहलाएंगे और अगर उन पत्तों को खेलने में आप चूक गए तो आप जीवन में हारा हुआ महसूस करेंगे और यहां पे एक बहुत बड़ा गेम चेंजर आता है। आपके घर का वास्तु अपनी जन्म कुंडली के अनुसार अगर आपने अपने घर के वास्तु में कुछ पर्टिकुलर चेंजेस कर लिए तो आपके जीवन में धन योग के सारे के सारे रास्ते खुलने शुरू हो जाते हैं। एक के बाद एक तो इसके लिए क्या किया जाए इसके लिए आपको समझना होगा कि आपके घर के वास्तु में आपकी जन्म कुंडली के अनुसार कौन सा कनेक्शन है ? 

आपके बर्थ चार्ट का जो तीसरा घर है, यह आपका घर का दक्षिण है और जो चौथा घर है, यह आपके घर का नॉर्थ ईस्ट है। पांचवा घर भी ईस्ट से ही जुड़ा हुआ है। यह है ईस्ट की दीवार यानी ईस्टर्न वॉल और जो छठा घर है, यह आपके घर का नॉर्थ है। सातवां घर वह नैऋत्य कोण है यानी साउथ वेस्ट। साउथ और वेस्ट के बीच का कोना और आठवां घर भी साउथ से जुड़ा हुआ है यानी साउथ की दीवार। नाइंथ हाउस आपके घर का सेंटर पॉइंट है और जो 10 हाउस है वो आपके घर का पश्चिम है। पश्चिम की ही दीवार है आपके घर का 11th हाउस यानी वेस्टर्न वॉल और एंड पे जो 12वां घर बचता है, यह आपके घर का साउथ ईस्ट एरिया है यानी आपके घर का अग्निकोण। 

कौन सी ऐसी राशियां हैं जो हमेशा आपके लिए धन का जुगाड़ करने में व्यस्त रहती हैं ?

एक तो वृष राशि जिसको हम बर्थ चार्ट में दो नंबर से डिनोट करते हैं। दूसरी राशि है कन्या राशि जिसको हम बर्थ चार्ट में नंबर्स में छह नंबर से डिनोट करते हैं। और तीसरे नंबर पे राशि आती है मकर यानी जिसको हम 10 नंबर से डिनोट करते हैं कैप्रीिकॉर्न। आपके बर्थ चार्ट में जिस भी घर में यह दो नंबर, छह नंबर और 10 नंबर यह राशियां होंगी वो घर आपके लिए धन को एक्टिवेट करने के घर रहेंगे।  अगर किसी की वृष राशि जो है यहां पर रहेगी तो उन लोगों के लिए जो घर की नॉर्थ ईस्ट दिशा उसको एक्टिवेट करना जरूरी हो जाएगा। उसके बिना धन जुड़ नहीं पाएगा और अगर किसी की कन्या राशि अगर नॉर्थ ईस्ट में होगी तो उन लोगों के लिए जीवन में धन आने के नए रास्ते खोलने में नॉर्थ-ईस्ट बहुत ज्यादा एक्टिवेट हो जाएगी। और अगर किसी की मकर राशि वो यहां पे आ जाएगी तो उन लोगों के लिए धन को लगातार चलायमान रखना वो भी नॉर्थ ईस्ट से ही कंट्रोल होगा। वृष, कन्या और मकर ये आपके जन्म कुंडली में जिस भी घर में होंगी, वो घर इकलौते जिम्मेदार घर बन जाएंगे आपके धन के प्रवाह के लिए धन के जुड़ने के लिए और धन के संचय के लिए। आपके जितने भी एफर्ट्स होते हैं वो धन में कन्वर्ट होने शुरू हो जाते हैं।

वृष राशि धन को जोड़ने की राशि है। आपके पास खर्चे निकाल के कितना धन जुड़ पाता है, यह वृष राशि डिसाइड करती है। वृष राशि अगर कमजोर होगी। वृष राशि अगर ब्लॉक्ड होगी तो धन जुड़ ही नहीं पाएगा। आप कमाते रहिए धन नहीं जुड़ पाएगा, कहीं न कहीं खर्चों में निकलता रहेगा। अब धन को जोड़ने का सिंबल है यहां पे साक्षात वृष राशि बन गया। पॉजिटिव वृष राशि बन गया है। अब आपके बर्थ चार्ट में वृष राशि यानी दो नंबर जहां पर लिखा हुआ है  उस दिशा में गुल्लक को रख दीजिए। यह उपाय गोली की तरह असर करेगा। अगर आपके 10वें घर में वृष राशि है तो आप घर के पश्चिम में रख दीजिए। आपके चौथे घर में वृष राशि है यानी आपके कुंडली के फोर्थ हाउस में अगर दो लिखा हुआ है तो आप अपने नॉर्थ-ईस्ट में ये गुल्लक रख दीजिए। 

इस दिशा में गुल्लक रखने के बाद उसको यूज़ भी करिए। उसमें थोड़ा-थोड़ा कॉइंस डालते रहिए। यह सिंबल आपके सबकॉन्शियस को एक्टिवेट करता है। आपके घर के अंदर पैसे जुड़ने की ऊर्जा को एक्टिवेट करता है। जिन घरों में यह समस्या है कि धन आता ही नहीं है। वहां पर कन्या राशि जिम्मेदार होती है। कन्या राशि डिसाइड करती है कि धन आए लेकिन कन्या राशि धन आने से पहले जिम्मेदार होती है आपके पेंडिंग कर्मा की। पेंडिंग कर्मा वो कर्म जो आप पिछले जन्म से लिखा के लाए हो और जब तक वो निल नहीं होंगे इस जन्म में आप जो भी कर लोगे वो सफलता में कन्वर्ट नहीं हो पाएगा। यानी कि समय समय का जो हेरफेर है ये जिम्मेदार होता है। आपकी कुंडली में कन्या राशि यानी छह नंबर लिखा हुआ है तो उस घड़ी उस दिशा में लगाइए। इसके बाद कुदरत आपको इशारे देना शुरू कर देगी। आपको अपनी सराउंडिंग से वो इशारे मिलने शुरू हो जाएंगे कि अपने पेंडिंग कर्माज़ को कैसे चुकाएंगे। आपके जीवन में धन की आमद कई गुना बढ़ जाएगी और यह बात बहुत पक्की है और जिनके पेंडिंग कर्मा सही होने शुरू हो जाते हैं वो लोग यह कहते पाए जाते हैं कि अब हम जो भी करते हैं वो नतीजों में कन्वर्ट हो रहा है। 

काम चलने का कारक है आपकी मकर राशि। मकर राशि अगर आपकी कुंडली में सही से एक्टिवेट होगी तो काम आएगा भी, काम टिकेगा भी, काम चलेगा भी और उस काम से जो रेवेन्यू आएगा। वो रेवेन्यू आपके खर्चे पूरे करेगा और उसके बाद धन जुड़ेगा। यानी धन की समस्याएं कंप्लीटली खत्म हो जाएंगी। अब आपके काम का फ्लो यह टोटली मकर राशि से जो है कंट्रोल होता है। आपकी कुंडली में जिस भी दिशा में मकर राशि आई आप उस दिशा में भगवान विष्णु की फोटो लगा दीजिए। यकीन मानिए यह रेमेडी  बहुत जल्दी और
बड़ी सटीकता से काम करती है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!