February 2024 Cancer Horoscope: कर्क राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Jan, 2024 08:04 AM

आज बात करेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? 1 फरवरी के दिन चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं और इनके

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Cancer horoscope कर्क राशि: आज बात करेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? 1 फरवरी के दिन चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं और इनके साथ केतु है। ये गोचर बहुत ही बढ़िया है। छठे भाव में शुक्र, बुध और मंगल का गोचर हो रहा है। इनमे से बुध और मंगल शुभ गोचर में हैं। शुक्र का छठे भाव में गोचर शुभ होता है। सप्तम में सूर्य गोचर कर रहे हैं और ये गोचर शुभ नहीं होता। शनि अष्टम में हैं इसका मतलब आपके ऊपर शनि की ढैया चल रही है। राहु नौवें भाव में हैं ये गोचर शुभ नहीं है। ग्यारहवें भाव में गुरु शुभ फल करते हैं। कालपुरुष की कुंडली में गुरु आकर नीच के हो जाते हैं। 

बुध राशि परिवर्तन करेंगे और सप्तम भाव में आ जाएंगे। इस भाव में ये गोचर शुभ नहीं होता। मंगल 5 फरवरी को राशि बदलेंगे और उच्च के हो जाएंगे। ये लग्न के लिए बढ़िया नहीं है। शुक्र 12 को राशि बदलेंगे। 4 ग्रह केंद्र में आ जाएंगे। केंद्र में ग्रहों का आना शुभ होता है। अष्टम में शनि और सूर्य की युति बढ़िया नहीं है। गुरु दशम भाव में हैं। ये कर्म और कारोबार का भाव है। गुरु की पांचवी दृष्टि धन भाव के ऊपर है। धन की वृद्धि लगातार होती रहेगी। 

Position of Karma and Income Place in the month of february फरवरी महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिलने की सम्भावना है। कारोबार में तरक्की छठे भाव से आती है। गुरु ने इस भाव को एक्टिव किया हुआ है तो तो काम में तरक्की देखने को मिलेगी। आय भाव के स्वामी अच्छी स्थिति में नहीं रहेंगे लेकिन जैसे ही शुक्र राशि बदलेंगे ये आय में वृद्धि का काम करेंगे। 

Relationship status in the month of february  फरवरी महीने में  रिलेशन की स्थिति: कर्क राशि के जातक काफी भावुक होते हैं। मंगल 5 फरवरी को राशि को देखना शुरू करेंगे। मन बैचेन रह सकता है। ओवर रिएक्शन होने की सम्भावना है। ये दूसरे भाव को देखेंगे ये वाणी वाला भाव है। ये थोड़ा गुस्सा दिला सकते हैं। शादीशुदा जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पांचवें भाव के स्वामी सप्तम भाव में आकर बैठ गए हैं। जो लोग रिलेशन में हैं हो सकता है उनका रिश्ता हो जाए। 6-7 फरवरी के आसपास बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। कर्क राशि के जातक डिनर या मूवी पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुक्र मंगल के साथ हैं। सिंगल के लाइफ में कोई आ सकता है। 

Health status in the month of february फरवरी महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव के स्वामी खुद के भाव को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। गुरु इस भाव को दृष्टि दे रहे हैं। सूर्य और शनि की युति हो जाना इसका मतलब ड्राइविंग करते समय सावधान हो जाएं। 

Status of education in the month of february फरवरी महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध केंद्रीय प्रभाव देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत बेहतर रहेगा। गुरु चौथे भाव को देख रहे हैं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!