Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 May, 2026 12:58 PM

मेष (Aries) आपके पास इस हफ्ते चीज़ों को अपने पक्ष में करने की शक्ति है। जैसे चाहे चीजों को मोल्ड कर सकते हैं। नए रिश्ते की
मेष (Aries) आपके पास इस हफ्ते चीज़ों को अपने पक्ष में करने की शक्ति है। जैसे चाहे चीजों को मोल्ड कर सकते हैं। नए रिश्ते की शुरुआत संभव है लेकिन विचार करने के बाद ही कदम बढ़ाएं। अपनी स्किल दिखाने का समय है, खुलकर खुद को पेश करें। अंदर ही अंदर दब कर न रहें। आत्मविश्वास बनाए रखें, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा।
वृषभ (Taurus) आने वाला हफ्ता औसत रहेगा। सफल विदेश यात्राएं दिख रही हैं। विदेश संबंधित कार्य भी पूरे होंगे। कामकाज में यह माह अति शुभ साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। पिता जी से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, फिजूल की बहस से बचें। अधिक निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लीजिएगा। जिन जातकों का व्यापार फैशन इंडस्ट्रीज से जुड़ा हुआ है, उनके लिए अति उत्तम योग हैं।
मिथुन (Gemini) व्यापारियों के लिए यह हफ्ता शुभ साबित होगा। टैरो कार्ड सलाह दे रहे हैं आप टाइम मैनेजमेंट के साथ कुछ दिन कार्य करें। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए भी यह वक्त सफल रहेगा। जीवन साथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वीक औसत रहेगा परंतु जो विद्यार्थी रिसर्च कर रहे हैं या पीएचडी कर रहे हैं, उनके लिए आने वाले कुछ दिन अति उत्तम साबित होंगे।
कर्क (Cancer) आज का दिन शुभ साबित होगा। जो जातक विवाह के लिए अपना जीवनसाथी खोज रहे हैं उनकी इच्छा पूरी होगी। व्यापार व नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। पेट संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। टैरो कार्ड साथ में यह भी सलाह दे रहे हैं कि अपने पिता की सलाह से महत्वपूर्ण निर्णय करें!
सिंह (Leo) जो जातक प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। व्यापार भी अच्छा चलेगा। बड़े भाई-बहन और दोस्तों से लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह उत्तम साबित होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी समय शुभ रहेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। जो जातक अध्यात्मिकता में उन्नति चाहते हैं उन्हें अभी और प्रयास करने होंगे।
कन्या (Virgo) यह सप्ताह औसत साबित होगा। जमीन संबंधित कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए अधिक मेहनत करने से ही शुभ परिणाम हासिक करने के संकेत हैं, पढ़ाई को हल्के में न लें।। पारिवारिक सुख बना रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। मित्रों से लाभ मिलेगा। जो जातक विवाह के लिए जीवनसाथी खोज रहे हैं उनका इंतजार खत्म होता दिख रहा है।
तुला (Libra) इस वीक कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। दिल की सुनें, हर बार दिमाग सही सलाह नहीं देता। भावनात्मक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अकेले काम करने से अधिक पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। कुंवारे जीवनसाथी सोच-समझ कर चुनें। जॉब में बॉस से शाबाशी मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
वृश्चिक (Scorpio) इस वीक आप कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करें तो अपने परिवार की सलाह अवश्य लें। जो जातक मीडिया से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय शुभ साबित होगा। कारोबार अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए सप्ताह औसत रहेगा, बॉस के साथ कुछ विचारों में अनबन होने की आशंका दिख रही है।
धनु (Sagittarius) इस वीक बड़े भाई-बहन के साथ वाद-विवाद से बचें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह सातों दिन शुभ रहेंगे परंतु साथ में टैरो कार्ड्स यह भी बता रहे हैं कि कॉन्पिटिशन काफी मुश्किल होगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर (Capricorn) यह वीक आपके लिए अच्छा रहेगा। जो जातक जमीन से संबंधित कार्य कर रहे हैं या फिर कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए समय अति उत्तम साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद होने की संभावनाएं हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए ये हफ्ता औसत साबित होगा। विदेश संबंधित कार्य भी इस में सफल होंगे।
कुम्भ (Aquarius) निवेश करने के लिए भी ये हफ्ता अच्छा साबित होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए भी यह सातों दिन शुभ साबित होंगे। जो लोग विवाह के लिए संबंध ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह गुड लक लेकर आएगा। फिजूलखर्ची से बचें। पेट संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
मीन (Pisces) इस सप्ताह परंपराओं का पालन करना होगा। स्थिरता का संकेत है, जीवन में स्थिर होने का समय करीब है। पुरानी बातों को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होगा, रिश्ते मजबूत होंगे। वर्क प्लेस पर किसी भी काम को सीनियर से सलाह लेकर करें। किसी भी काम में अपनी मर्जी न करें, नियमों का पालन करें।