श्री गणेश विसर्जन 2021: इन मंत्रों के जप से मिलेगा गणेश जी से दोगुना लाभ

Edited By Updated: 18 Sep, 2021 02:02 PM

ganesh visarajan 2021 lord ganesh spcl mantra

19 सितंबर दिन रविवार यानि अनंत चतुर्दशी के साथ ही इस वर्ष के गणेशोत्सव का समापन हो जाएगा। जहां इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है तो वहीं इस दिन गणपति विसर्जन किया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
19 सितंबर दिन रविवार यानि अनंत चतुर्दशी के साथ ही इस वर्ष के गणेशोत्सव का समापन हो जाएगा। जहां इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है तो वहीं इस दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। कहा जाता है गणेशोत्सव के 10 दिनों में बप्पा की आराधना से जितना लाभ प्राप्त होता है, वो सारा लाभ गणपति विर्सजन के दिन एक ही बार में पाया जा सकता है। तो अगर आप इन दिनों में बप्पा को प्रसन्न करने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाए तो आपको बता दें 19 सितंबर को आप केवल निम्न दिए मंत्रों का जप करके पा सकते हैं। कहा जाता है कि आगे दिए जाने वाले गणपति मंत्र बहुत ही विलक्षण मंत्र जिनके जप से हर तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं प्रेम, यश, सफलता, खुशी और प्रगति के परचम लहराने वाले खास मंत्र- 

1. ॐ गं गणपतये नम:।'
यह मंत्र करियर में सफलता देता है।

2. 'ॐ वक्रतुण्डाय हुं।'
इस मंत्र के जप से शत्रुओं के वार से बचा जाता है।

3. 'ॐ मेघोत्काय स्वाहा।'
इस के उच्चारण से प्राकृतिक आपदाओं से राहत मिलती है। 

4. 'ॐ गं हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा।'
उच्छिष्ट गणपति मंत्र का जप करने से तांत्रिक क्रियाओं से रक्षा मिलती है। 

5. 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं क्लीं क्लीं गण‍पति वर वरद सर्व लोकं में वशमानय स्वाहा।'
ये मंत्र आकर्षण शक्ति में वृद्धि करता है।साक्षात्कार में सफलता दिलाता है। समाज में प्रतिष्ठा देता है।

6. 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।'
यह मंत्र आकर्षण शक्ति में वृद्धि करता है तथा प्रेम,विवाह,दाम्पत्य सम्बंधों में रस घोलता है।

7. 'ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।'
कोई ऐसा संकट हो जिससे उबर नहीं पा रहे हैं तो इस मंत्र का जप करना चाहिए। 

8. 'ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा'
इस मंत्र का जप करने से समाज में लोकप्रियता प्राप्ति होती है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!