Kundli Tv- पूरे घर का शुद्धिकरण कर देती है विघ्नहर्ता की प्रतिमा

Edited By Updated: 15 Jul, 2018 01:08 PM

ganpati purifies the whole house

विघ्न हरता भगवान गणेश जी की प्रतिमा तो हर कोई अपने घर के मंदिर में लगाता हैं ताकि इससे उसके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहें। लेकिन कुछ एेसे भी लोग होते हैं जो घर के मेन गेट पर गणपति जी की प्रतिमा लगाते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

विघ्न हरता भगवान गणेश जी की प्रतिमा तो हर कोई अपने घर के मंदिर में लगाता हैं ताकि इससे उसके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहें। लेकिन कुछ एेसे भी लोग होते हैं जो घर के मेन गेट पर गणपति जी की प्रतिमा लगाते हैं। वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार पर अगर भगवान की प्रतिमा को लगाना हो तो मेन गेट की दिशा के मुताबिक ही लगानी चाहिए। किस दिशा में गेट का मुख है तो उसी के हिसाब से ही प्रतिमा लगानी ठीक होती हैं। अन्यथा ये कार्य आपके परिवार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

मुख्‍य द्वार दक्षिण या उत्तर की दिशा में हो तभी गणेश जी की प्रतिमा लगाएं। अगर द्वार पूर्व या पश्चिम में हो तो वहां कुछ भी नहीं लगाना चाहिए।

PunjabKesari
प्रतिमा को घर में स्थापित करने के लिए भगवान की सूंड़ दक्षिणावर्त होनी चाहिए और बाहर लगाने के लिए सूंड़ वामवर्त में हो तभी ठीक रहती है।  

घर के मंदिर में भगवान को लाना हो तो बैठे हुए ही गणपति लेकर आएं। जबकि दुकान या आफिस के लिए खड़ी हुई मुद्रा में गणेश जी को स्थापित करें। 

अगर आप भगवान गणेश जी को अपने इष्‍ट देवता के रुप में मानते हैं तो घर के मंदिर में उनकी प्रतिमा को मध्‍य में करके ईशान कोण में विराजित करें। भगवान विष्‍णु जी को अग्निकोण में और शंकर जी को दक्षिणी-पश्चिमी कोण में ही स्थापित करें।

PunjabKesari
भगवान की प्रतिमा कभी भी एेसी दीवार पर न लगाएं जो बाथरुम की भी दीवार हो, इससे जीवन में मंगल की जगह अमंगल होना शुरु हो जाता है। 

गजानन जी की एेसी प्रतिमा ही लाएं जिसके साथ भोग के रुप में मोदक यानि लड्डू और मूषक यानि कि उनकी सवारी साथ हो। 

PunjabKesari

चुपके से घर के मेन गेट पर रखें ये चीज़ें, मिलेगा पैसा (देखें VIDEO)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!