Gayatri Jayanti : गायत्री जयंती पर माता को लगाएं ये भोग, जीवन भर बनी रहेगी सुख- समृद्धि

Edited By Updated: 31 Jul, 2025 02:03 PM

gayatri jayanti

Gayatri Jayanti: हिंदू धर्म में गायत्री जयंती का विशेष महत्व है। यह पर्व गायत्रा माता को समर्पित है। गायत्री जयंती का पर्व देवी गायत्री के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल गायत्री जयंती का व्रत 09 अगस्त को रखा जाएगा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gayatri Jayanti: हिंदू धर्म में गायत्री जयंती का विशेष महत्व है। यह पर्व गायत्रा माता को समर्पित है। गायत्री जयंती का पर्व देवी गायत्री के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल गायत्री जयंती का व्रत 09 अगस्त को रखा जाएगा। यह दिन आत्मशुद्धि, बुद्धिवर्धन और आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ गायत्री माता की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन की हर परेशानी दूर होती है और मन की हर मनोकामना भी पूर्ण होती है। इस दिन गायत्री माता को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से व्यक्ति को आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन मां गायत्री को प्रसन्न करने के लिए किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

PunjabKesari Gayatri Jayanti

खीर का भोग
गाय के दूध से बनी चावल की खीर माता को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री को खुश करने के लिए   इसे तुलसी पत्र या केसर से सजाकर अर्पित करें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलता है।

पंचामृत का भोग
गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पंचामृत का भोग जरूर लगाना चाहिए। माना जाता है कि पंचामृत का भोग लगाने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है।

PunjabKesari Gayatri Jayanti

नारियल और गुड़ का भोग
गायत्री माता को शुद्धता और समर्पण के प्रतीक के रूप में नारियल अर्पित किया जाता है, साथ ही गुड़ से मिठास और समृद्धि का आह्वान होता है। इसलिए गायत्री जयंती के दिन इन दो चीजों का भोग माता को जरूर लगाना चाहिए।  

सूखे मेवे का भोग
गायत्री जयंती के दिन गायत्री माता को सूखे मेवे का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन सूखे मेवे का भोग लगाने से जीवन में सुख-शांति के साथ-साथ धन वृद्धि भी होती है। साथ ही घर-परिवार में मधुरता बनी रहती है।  

PunjabKesari Gayatri Jayanti

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!