Gita Jayanti Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के दिन न करें ये काम, घोर दरिद्रता का होगा नाश

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 08:25 AM

gita jayanti mokshada ekadashi

Gita Jayanti Mokshada Ekadashi 2025: मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। यह वही पावन तिथि है, जिस दिन श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था। इस कारण इसे गीता जयंती भी कहा जाता है। दक्षिण भारत में यह...

Gita Jayanti Mokshada Ekadashi 2025: मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। यह वही पावन तिथि है, जिस दिन श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था। इस कारण इसे गीता जयंती भी कहा जाता है। दक्षिण भारत में यह तिथि वैकुण्ठ एकादशी के रूप में मनाई जाती है, जिसके बारे में यह मान्यता है कि इस दिन वैकुण्ठ द्वार खुलते हैं और भक्तों को दिव्य कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत मनुष्य के जीवन से दरिद्रता, दुर्भाग्य, ग्रहदोष और मानसिक अशांति को दूर करता है तथा घर में स्थिर लक्ष्मी का आगमन कराता है।

PunjabKesari Gita Jayanti Mokshada Ekadashi
What to do on Mokshada Ekadashi मोक्षदा एकादशी पर क्या करें?
सुख प्राप्ति

श्री नारायण के चित्र या प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित करें। इससे परिवार में सुख-संपन्नता बढ़ती है।

धन की वृद्धि
भगवान मधुसूदन को कमल गट्टे (कमल बीज) चढ़ाएं। यह उपाय आकस्मिक धन प्राप्ति और लाभ के योग बनाता है।

पराक्रम और आत्मबल
श्री हरि को तुलसी दल अर्पित करें। इससे साहस, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ती है।

गृह क्लेश से मुक्ति
श्री बालगोपाल को दही का भोग लगाएं। यह उपाय घर में प्रेम, सौहार्द और शांति लाता है।

प्रेम और संबंधों में सफलता
श्री राधा कृष्ण के सामने रोली अर्पित करें। इससे प्रेम संबंधों और दांपत्य में मधुरता बढ़ती है।

रोगों से मुक्ति
श्री हरि पर मूंग दाल चढ़ाएं। यह उपाय स्वास्थ्य सुधारने में सहायक माना जाता है।

PunjabKesari Gita Jayanti Mokshada Ekadashi

सुखी दांपत्य जीवन
लक्ष्मीनारायण पर अबीर अर्पित करें। इससे विवाह में प्रेम और स्थिरता आती है।

दुर्घटनाओं से सुरक्षा
भगवान बांके बिहारी को लाल चंदन अर्पित करें। यह रक्षा कवच की तरह कार्य करता है।

सौभाग्य वृद्धि
भगवान विष्णु पर हल्दी अर्पित करें। इससे स्त्रियों को विशेष सौभाग्य का वरदान मिलता है।

व्यवसायिक सफलता
श्री कृष्ण को नीले फूल चढ़ाएं। इससे व्यापार में वृद्धि और नए अवसर प्राप्त होते हैं।

लाभ की प्राप्ति
श्री नारायण को लोबान की धूप दें। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त करता है।

हानि से बचाव
श्री विष्णु पर पीले फूल चढ़ाएं। इससे चल रहे कार्यों में स्थिरता बनी रहती है।

PunjabKesari Gita Jayanti Mokshada Ekadashi

What not to do on Mokshada Ekadashi मोक्षदा एकादशी पर क्या न करें?
पान का सेवन न करें।
किसी की निंदा, आलोचना या अपमान न करें।
क्रोध पर नियंत्रण रखें।
झूठ न बोलें।
दिन में सोने से बचें।
तेल युक्त भोजन न खाएं।
कांसे के बर्तन प्रयोग न करें।
व्रत न कर सकें तो प्याज, लहसुन और चावल न खाएं।

PunjabKesari Gita Jayanti Mokshada Ekadashi

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!