Good luck sign: धन प्राप्ति से पहले मिलते हैं ये संकेत, अनजाने में भी न करें Ignore

Edited By Updated: 17 Jul, 2025 07:00 AM

good luck sign

Good luck sign: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे संकेत होते हैं, जिन्हें जीवन की सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। ये संकेत बताते हैं कि आपको जीवन में नया क्या होने वाला है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Good luck sign: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे संकेत होते हैं, जिन्हें जीवन की सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। ये संकेत बताते हैं कि आपको जीवन में नया क्या होने वाला है। यह संकेत आपकी सुख-समृद्धि के भी प्रतीक होते हैं। जैसे किसी गाय को रोटी खाते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। विशेषकर सुबह-सुबह गाय को रोटी खाते देखना जीवन के दुख भरे या कष्टकारी दिन खत्म होने का संकेत माना जाता है। इसके अलावा भी और भी ऐसे विशेष संकेत हैं, जिन्हें धन प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे संकेत जो आपके अमीर होने के पहले मिलते हैं।

PunjabKesari  Good luck sign

अगर सुबह उठते ही या शाम के समय आपकी भृकुटी यानी भौंह फड़कते हुए महसूस होते हैं, तो समझ जाएं कि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में इस संकेत को भी धन प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कमल का फूल दिखना भी भाग्योदय का संकेत है। माता लक्ष्मी कमल के फूल में विराजमान होती हैं। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने लिए उन्हें कमल का फूल अर्पित किया जाता है इसलिए अगर आपको सपने में कमल का फूल दिखाई दे, तो समझ लें कि आपको भविष्य में धन प्राप्ति होने वाली है।

तोते को धन के देवता कुबेर से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, तोते का संबंध माता लक्ष्मी से भी माना जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में तोता आए, तो आपको खुद को सौभाग्यशाली समझना चाहिए क्योंकि तोता इस बात का सूचक है कि आपके घर से आर्थिक तंगी दूर होने वाली है और लक्ष्मी माता की कृपा आप पर बरसने वाली है।

PunjabKesari Good luck sign

 उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन होता है इसलिए ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर में उल्लू आता है या फिर आप उल्लू को कहीं पर बैठा देखते हैं, तो यह आपके लिए संकेत है कि आपके जीवन में धन संबंधी संकट का अंत होने वाला है और भविष्य में आपकी आमदनी बढ़ेगी। उल्लू को किसी पहर भी देखना धन प्राप्ति का बड़ा संकेत माना जाता है।

आपको अगर सुबह उठते ही कहीं से शंख की आवाज सुनाई दे, तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह ध्वनि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकेत है। शंख समुद्र से निकला है इसलिए शंख को बहुत ही पवित्र रत्न की तरह माना जाता है। माता लक्ष्मी का संबंध भी शंख से माना जाता है क्योंकि माता लक्ष्मी भी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं।

PunjabKesari Good luck sign
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!