Gopashtami: फर्श से अर्श तक पहुंचना है तो गोपाष्टमी पर करना होगा इन नियमों का पालन

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 06:20 AM

gopashtami

Gopashtami 2025: गोपाष्टमी हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र और भावनात्मक पर्व है। यह दिन गाय माता की पूजा, सेवा और गो-दान के लिए समर्पित है। गोपाष्टमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और गाय माता दोनों...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gopashtami 2025: गोपाष्टमी हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र और भावनात्मक पर्व है। यह दिन गाय माता की पूजा, सेवा और गो-दान के लिए समर्पित है। गोपाष्टमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और गाय माता दोनों से जुड़ा है। इस दिन कृष्ण जी ने पहली बार गोकुल में गौ-सेवा और गाय चराना शुरू किया था, इसलिए इसे गोपालक जीवन की शुरुआत का पर्व भी कहा जाता है।

Gopashtami
Religious significance of Gopashtami गोपाष्टमी का धार्मिक महत्व
गाय माता को देवताओं का निवास कहा गया है, “सर्वे देवाः स्थिता देहे गवां मध्ये प्रतिष्ठिताः।”
अर्थात सभी देवता गाय के अंगों में निवास करते हैं।

इस दिन गौ पूजा और सेवा करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति इस दिन गाय को चारा, गुड़ या कपड़ा दान करता है, उसे जीवन में सुख-समृद्धि और संतान-सुख प्राप्त होता है।

Gopashtami
Gopashtami Puja Rituals गोपाष्टमी पूजा विधि
सुबह का पूजन
प्रातः स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें। घर या गौशाला में गाय माता की पूजा की तैयारी करें। गाय को स्नान कराएं (गर्म जल या गंगाजल से)। गाय के शरीर पर हल्दी, रोली, चंदन, अक्षत और फूल चढ़ाएं। आरती करें, “ॐ गोमाते नमः” मंत्र का जाप करें।
गाय को हरी घास, गुड़, रोटी, फल, जल और तुलसी पत्र अर्पित करें।

Gopashtami Puja Mantra गोपाष्टमी पूजन मंत्र
नमो गोभ्यः, नमो नः, नमः स्वाहा, गावो ममाग्रतः सन्तु, गावः सन्तु पृष्ठतः
अर्थ: हे गोमाता! आप मेरे आगे-पीछे, हर दिशा में रहें और मुझे अपना आशीर्वाद दें।

Gopashtami
What should be done on Gopashtami गोपाष्टमी पर क्या करना चाहिए
गाय माता की पूजा और सेवा करें।
गाय को हरा चारा, गुड़, रोटी, और जल अर्पित करें।
गौशाला में दान करें जैसे घास, अनाज, वस्त्र, या धन।
गोप बाल रूप में श्रीकृष्ण और बलराम की पूजा करें।
बच्चों को गौ सेवा के महत्व के बारे में बताएं।

What should not be done on Gopashtami गोपाष्टमी पर क्या नहीं करना चाहिए
गाय को लाठी या मारना, या किसी तरह की पीड़ा देना।
मांस, मदिरा, प्याज-लहसुन वाले भोजन का सेवन।
घर में झगड़ा या कठोर वाणी बोलना।

Benefits of serving cows on Gopashtami गोपाष्टमी पर गाय सेवा से मिलते हैं ये लाभ
गोपाष्टमी के दिन गौ सेवा करने से गृहकलह दूर होता है।
धन, सुख और संतान सुख की वृद्धि होती है।
पूर्वजों की आत्मा को शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

Gopashtami

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!