आखिर क्यों सावन में पहनी जाती हैं हरी चूड़ियां व हरे कपड़े?

Edited By Updated: 08 Jul, 2022 11:57 AM

green bangles mportance of sawan

सावन को हरियाली का महीना भी माना जाता है। बारिश का मौसम आने के साथ ही पेड़-पौधे ही नहीं बल्कि पूरी धरती हरी-भरी नज़र आती है, ऐसा लगता है मानो सारी सृष्टी हरियाली के श्रृंगार में रंग गई हो। ये महीना सुहागन महिलाओं के लिए भी खास माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सावन को हरियाली का महीना भी माना जाता है। बारिश का मौसम आने के साथ ही पेड़-पौधे ही नहीं बल्कि पूरी धरती हरी-भरी नज़र आती है, ऐसा लगता है मानो सारी सृष्टी हरियाली के श्रृंगार में रंग गई हो। ये महीना सुहागन महिलाओं के लिए भी खास माना जाता है। सावन में शिव भक्तों को भक्ति के साथ हरे रंग का ख़ुमार भी चढ़ता है। आपने भी ध्यान दिया होगा सावन माह में सुहागिन महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे सावन मास में हरे रंग का क्या महत्व है। शिव के प्रिय मास सावन में चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिख रही है, जहां मानसून की बरखा हर पेड़ को धरा से नहला रही है वहीं महिलाओं और लड़कियों का हरा श्रृंगार भी हर किसी का मन मोह रहा है।

PunjabKesari Sawan me hari chudiya, Green bangles, सावन का महीना, shiv ji puja in sawan,Importance of sawan, Why women wear green bangles in sawan, sawan month, Importance of green bangles, Savan Pujan Vidhi, sawan vrat katha, green bangles benefit, green bangles in sawan
लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर सावन के महीने में महिलाएं हरी चूड़ियां या हरा वस्त्र क्यों पहनती हैं, अगर नहीं तो चलिए हम बताते हैं इस राज़ के बारे में। दरअसल हरा रंग प्रेम, प्रसन्न चित्त और खुशी का प्रतीक माना जाता है और इसी वजह से महिलाएं सावन के महीने में हरे रंग के श्रृंगार करके भगवान और प्रकृति को धन्यवाद देती हैं और अपनी खुशी का इज़हार करती हैं। हरा रंग सौभाग्य से जुड़ा होता है इसलिए इस माह बहुत से लोग हरे रंग का कपड़ा पहनना पसंद करते हैं। हरा रंग शिव का प्रिय है और उन्हें खुश करने के लिए हरी चूड़ियां और हरे वस्त्र पहने जाते हैं। इतना ही नहीं इस माह हाथों में मेंहदी भी लगाई जाती है,  माना जाता है सावन के मास में हरे रंग की चूड़ियां, कपड़े और मेंहदी लगाने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
इसके अलावा बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में हरे रंग को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार हरा रंग पहनने से जातक की कुंडली में बुध ग्रह मज़बूत होता है साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं हरा रंग पहनने से बुद्धि और समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। तो चलिए अब बताते हैं कि हरा रंग आपके करियर, मैरिड लाइफ और सौभाग्य को कैसे बेहतर करता है-सबसे पहले बात करते हैं करियर की, माना जाता है हर व्यक्ति के करियर और बिज़नेस पर बुध ग्रह का सीधा असर पड़ता है। इसलिए हरे रंग को शरीर पर धारण करने से मनुष्य अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करता है। तो वहीं ज्योतिष के अनुसार विवाहित महिलाओं के जीवन में लाल रंग खुशी और सौभाग्य का प्रतीक होता है।

PunjabKesari Sawan me hari chudiya, Green bangles, सावन का महीना, shiv ji puja in sawan,Importance of sawan, Why women wear green bangles in sawan, sawan month, Importance of green bangles, Savan Pujan Vidhi, sawan vrat katha, green bangles benefit, green bangles in sawan
जबकि सावन में महिलाएं हरे रंग के कपड़ों और चूड़ियों का इस्तेमाल परिवार की खुशहाली को बरकरार रखने के लिए करती हैं। लेकिन कहते हैं न कि जबतक भाग्य साथ न हो हर खुशी अधूरी होती है। इसलिए अपने सौभाग्य को जगाने के लिए महादेव को प्रसन्न करना बेहद ज़रूरी है, शास्त्रों व ग्रंथों में भगवान शिव को योगी भी कहा जाता है। योगी होने की वजह से उन्हें प्रकृति की सुंदरता के बीच हरियाली में ध्यान लगाकर बैठना बेहद पसंद है। जिसके चलते मान्यता प्रचलित है कि हरा रंग पहनने से महादेव प्रसन्न होते हैं। यही कारण है कि महिलाएं सावन के महीने में भोले बाबा को खुश करने के लिए हरे रंग की चीजें खासतौर पर चूड़ियां धारण करती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!