Guru Gobind Singh Jayanti: श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया

Edited By Updated: 06 Jan, 2025 08:08 AM

guru gobind singh jayanti

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर राजधानी में विशाल नगर कीर्तन सजाए गए। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिव नगर जी...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर राजधानी में विशाल नगर कीर्तन सजाए गए। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिव नगर जी ब्लॉक तक नगर कीर्तन सजाया गया।

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से शुरू होकर शंकर रोड, पटेल नगर, मोती नगर, रमेश नगर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा शिव नगर जी ब्लॉक तक नगर कीर्तन पहुंचा। रास्ते में हजारों लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर कीर्तन में स्कूल विद्यार्थियों के साथ-साथ गुरु की लाडियों, फौजों और निहंग सिंहों के दस्ते भी शामिल थे। संगतों ने विभिन्न प्रकार के लंगरों के साथ संगतों की सेवा की और सतिनाम वाहिगुरु के जाप के साथ नगर कीर्तन में शामिल संगतों का स्वागत किया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी सरदार जगदीप सिंह काहलो ने खुद नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी की सेवा करते हुए संगतों के दर्शन किए। कमेटी के अधिकारी और सदस्य भी नगर कीर्तन में सेवा करके संगतों के दर्शन करने और संगतों की सेवा का आनंद लेने पहुंचे। 

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा सजाए गए नगर कीर्तन में नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा, पूर्व निगम पार्षद वीणा वरमानी, गुलशन वरमानी, विमल भयाना का गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर गार्डन की ओर से स्वागत किया गया। वहीं मोतीनगर में शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई की महिला विंग की प्रधान बीबी रणजीत कौर ने नगर कीर्तन का स्वागत किया संगत सेवा की।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!