Edited By Sarita Thapa,Updated: 14 Mar, 2026 10:00 AM

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीण माता मंदिर अब एक नए और भव्य स्वरूप में भक्तों के सामने है। जीण माता मंदिर ट्रस्ट और भक्तों के सहयोग से मंदिर के पुराने शिखर को बदलकर उसे आधुनिक और भव्य रूप दिया गया है।
Jeen Mata Temple News : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीण माता मंदिर अब एक नए और भव्य स्वरूप में भक्तों के सामने है। जीण माता मंदिर ट्रस्ट और भक्तों के सहयोग से मंदिर के पुराने शिखर को बदलकर उसे आधुनिक और भव्य रूप दिया गया है। मंदिर का नया शिखर अब 108 फीट ऊंचा हो गया है। पहले इसकी ऊंचाई केवल 31 फीट थी। अब यह राजस्थान के सबसे ऊंचे शिखर वाले मंदिरों में गिना जा रहा है।
इस भव्य निर्माण में लगभग 111 टन उत्तम श्रेणी के सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया है। यह पत्थर अपनी मजबूती और चमक के लिए जाना जाता है, जो सदियों तक मंदिर की आभा को बनाए रखेगा। भरतपुर और करौली के विशेष कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर शिखर पर बारीक और सुंदर नक्काशी की है। इसमें राजस्थानी स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलती है। शिखर के सबसे ऊपरी भाग पर एक विशाल और चमकदार स्वर्ण कलश स्थापित किया गया है, जो दूर से ही भक्तों को आकर्षित करता है।
धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
मान्यता है कि मंदिर का ऊंचा शिखर 'पिरामिड' की तरह कार्य करता है, जो ब्रह्मांडीय ऊर्जा को एकत्रित कर गर्भगृह तक पहुंचाता है। 108 फीट की यह ऊंचाई आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत शुभ मानी गई है।