Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Mar, 2026 09:11 AM

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार, नवरात्रि के महज पहले 6 दिनों के भीतर ही 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने भवन पहुंचकर माता के दर्शन किए हैं।
Mata Vaishno Devi news : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार, नवरात्रि के महज पहले 6 दिनों के भीतर ही 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने भवन पहुंचकर माता के दर्शन किए हैं। भक्तों के इस भारी आंकड़े ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मां वैष्णो के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा हर बाधा से ऊपर है।
भीड़ के चलते अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी रजिस्ट्रेशन
भक्तों की संख्या में अचानक हुई इस बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार की शाम को भवन और यात्रा मार्ग पर भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण श्रद्धालुओं का Registration कुछ घंटों के लिए रोकना पड़ा था। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में आते ही अगले दिन सुबह 4 बजे से यात्रा पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दी गई।
शाइन बोर्ड की सुरक्षा और सुविधाएं
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस भारी भीड़ को संभालने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
क्राउड मैनेजमेंट: भवन और अर्धकुंवारी जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
RFID कार्ड अनिवार्य: यात्रा को ट्रैक करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी यात्रियों के लिए RFID कार्ड अनिवार्य रखा गया है।
दिव्य सजावट: पूरे मंदिर परिसर को देशी-विदेशी फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो भक्तों के अनुभव को और भी यादगार बना रहा है।
शत चंडी महायज्ञ: नवरात्रि के उपलक्ष्य में पवित्र गुफा के पास विश्व शांति के लिए 'शत चंडी महायज्ञ' का आयोजन भी किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपील
श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। चूंकि नवरात्रि के अंतिम दिनों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां जरूर रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ