5500 साल पुराने हरिदेव मंदिर में 2 गुटों के विवाद के बाद पुलिस ने जड़ा ताला

Edited By Updated: 10 May, 2026 09:09 AM

haridev temple news

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्री हरदेव जी महाराज मंदिर में सेवा को लेकर गोस्वामी समाज के 2 गुटों के विवाद के बाद पुलिस ने मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिल पा रहे हैं।

मथुरा (इंट.): मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्री हरदेव जी महाराज मंदिर में सेवा को लेकर गोस्वामी समाज के 2 गुटों के विवाद के बाद पुलिस ने मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों और गोस्वामी समाज के एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि गोवर्धन पुलिस ने मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया, जिससे मंदिर में ‘भगवान कैद’ होकर रह गए हैं और पूजा-अर्चना तथा दर्शन की व्यवस्था बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और खुद को अंदर बंद कर लिया, जबकि वे सेवा का अधिकार अपना बता रहे हैं। 

दूसरे पक्ष का कहना है कि इस महीने उनकी सेवा का समय है और दूसरा पक्ष अवैध रूप से नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है। करीब 5500 वर्ष प्राचीन माना जाने वाला यह मंदिर ब्रज की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसे भगवान कृष्ण के प्रपौत्र ब्रजनाभ द्वारा स्थापित बताया जाता है। मुख्य द्वार बंद होने और अंदर से भी विवाद की स्थिति के कारण मंदिर में नियमित पूजा-पाठ और दर्शन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले को शांत करवाने और समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!