Hindu Nav Varsh 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है हिन्दू नववर्ष, जानें कौन होगा इसका स्वामी

Edited By Updated: 08 Mar, 2024 06:48 AM

hindu nav varsh

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से नव वर्ष की शुरुआत हो गई है। लेकिन हिन्दू धर्म में इसे नया साल नहीं माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hindu Nav Varsh 2024: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से नव वर्ष की शुरुआत हो गई है। लेकिन हिन्दू धर्म में इसे नया साल नहीं माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार नया वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। मान्यताओं के अनुसार भोलेबाबा के कहने पर ही ब्रह्मा जी ने चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सृष्टि की रचना की थी। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक देखा जाए तो अप्रैल माह में ये दिन आता है। भारत त्योहारों के देश है इस वजह से यहां एक त्यौहार को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे कि इस दिन गुड़ी पड़वा, चेती चंड, युगादि, नव संवत्सर आदि पर्व मनाए जाते हैं।  तो चलिए अब जानते हैं किस दिन से शुरू होगा नव वर्ष।

Hindu new year date हिन्दू नववर्ष तिथि
इस बार हिंदू नववर्ष 9 अप्रैल 2024 से शुरू होगा। ये नव विक्रम संवत 2081 के नाम से जाना जाएगा।  इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होगी।

PunjabKesari Hindu Nav Varsh

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ: 08 अप्रैल 2024 को रात 11:50 बजे
प्रतिपदा तिथि संपन्नः 09 अप्रैल 2024 को रात 08:30 बजे


Lord of hindu new year  हिन्दू नववर्ष का स्वामी
मान्यताओं और ज्योतिष गणना के अनुसार जिस दिन से इस पर्व की शुरुआत होती है उस दिन के ग्रह के अनुसार साल का स्वामी माना जाता है। इस साल के राजा मंगल और मंत्री शनि होंगे।    

PunjabKesari Hindu Nav Varsh

                                    
Hindu calendar list हिंदू कैलेंडर लिस्ट 2024

चैत्र माह 2024 - 26 मार्च 2024 - 23 अप्रैल 2024

वैशाख माह 2024 - 24 अप्रैल 2024 - 23 मई 2024

ज्येष्ठ माह 2024 - 24 मई 2024 - 22 जून 2024

आषाढ़ माह 2024 - 23 जून 2024 - 21 जुलाई 2024

सावन माह 2024 - 22 जुलाई 2024 - 19 अगस्त 2024

अश्विन माह 2024 - 19 सितंबर 2024 - 17 अक्टूबर 2024

कार्तिक माह 2024 - 18 अक्टूबर 2024 - 15 नवंबर 2024

मार्गशीर्ष माह 2024 - 16 नवंबर 2024 - 15 दिसंबर 2024

पौष माह 2024 - 16 दिसंबर 2024 - 13 जनवरी 2025

माघ माह 2025 - 14 जनवरी 2025 - 12 फरवरी 2025

फाल्गुन माह 2025 - 13 फरवरी 2025 - 14 मार्च 2025

PunjabKesari Hindu Nav Varsh

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!