मानो या न मानो: आपके द्वारा की गई अच्छाई लौट कर आती है

Edited By Updated: 14 Jan, 2022 12:23 PM

inspirational story

एक गुलाम था। उसका नाम एंर्डोक्लीज था। एक बार वह एक जंगल से होकर जा रहा था

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: एक गुलाम था। उसका नाम एंर्डोक्लीज था। एक बार वह एक जंगल से होकर जा रहा था। उसने किसी के कराहने की आवाज सुनी। उसने देखा कि थोड़ी दूरी पर एक शेर लेटा हुआ है और कराह रहा है। एंर्डोक्लीज डरते-डरते उसकी ओर गया। उसने देखा कि शेर के पैर में एक कांटा चुभा हुआ है। पहले तो एंर्डोक्लीज को भय लगा, फिर हिम्मत कर वह शेर के पास पहुंचा। उसने शेर के पैर को अपने हाथों में लेकर कांटा निकाल दिया।

PunjabKesari Inspirational Story

शेर ने कृतज्ञता के भाव से उसकी ओर देखा और चला गया। इस घटना को कई वर्ष बीत गए। उन दिनों अपराध करने पर दंड पाए हुए अपराधी के सामने भूखा शेर छोड़ दिया जाता था। इस भयानक तमाशे को देखने के लिए चारों ओर जनता एकत्र हो जाती थी। संयोग की बात। एंर्डोक्लीज के सामने वही शेर छोड़ा गया जिसका कांटा उसने निकाला था। शेर उसके सामने आया लेकिन अरे यह क्या हुआ। चारों ओर खड़े लोग आश्चर्य से आंखें फाड़े देखने लगे। वे सोच रहे थे कि शेर थोड़ी देर में एंर्डोक्लीज का काम तमाम कर देगा परंतु शेर उसके पास आया, उसकी ओर देखने लगा और फिर पालतू कुत्ते की तरह बैठकर उसके पैर चाटने लगा।

PunjabKesari Inspirational Story

पशु भी प्रेम और सहानुभूति पहचानते हैं। वे भी दूसरों के उपकार नहीं भूलते। फिर हम तो इंसान हैं, हम दूसरों के उपकार क्यों भूलें?

PunjabKesari Inspirational Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!