Edited By Sarita Thapa,Updated: 22 Jul, 2026 10:48 AM

जिस तरह ‘सूरत’ शहर में हीरे तराशे जाते हैं, उसी तरह आप अपने आपको तराशें ताकि जीवन की ऊंचाइयों को छू सकें।
Inspirational Story : जिस तरह ‘सूरत’ शहर में हीरे तराशे जाते हैं, उसी तरह आप अपने आपको तराशें ताकि जीवन की ऊंचाइयों को छू सकें। —अमिताभ बच्चन
हाथ कहते हैं, कुछ हाथ नहीं लगेगा। पिता कहते हैं कि यही हाथ जब बुलंदियों को छू लेंगे तो ताली बजाने लगेंगे। —अमिताभ बच्चन
दुनिया की कोई भी परेशानी आपके साहस से बड़ी नहीं है। किरण चाहे सूर्य की हो या आशा की हो, जीवन के अंधकार को मिटा देती है। दीपक के प्रकाश की तरह अच्छे काम की ख्याति भी चारों तरफ फैलती है।
सबसे अच्छी सुरक्षा जो किसी महिला के पास हो सकती है वह है उसका साहस। बहादुर बनो, डरना छोड़ो। —एलिजाबैथ
शिक्षा हमारे अंदर की बुराइयां दूर करती है, हमें एक बेहतर इंसान बनाती है। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से जब पूछा गया कि राष्ट्रपति भवन पहुंच कर कैसा आनंद मिला, तो उनका कहना था - मुझे आनंद मेरी किताबों में ही मिलता है। —मुलखराज जैन
जो घटित होता है उससे मैं संतुष्ट रहता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि परमात्मा का चयन मेरे चयन से अधिक अच्छा है। —एपिक्टेटस
ज्ञान (शिक्षा) दान सबसे बड़ा दान है। शिक्षा ही मानव को सद्मार्ग पर ले जाती है। —स्वामी कल्याण देव
बड़े से बड़ा कार्य हीन है, यदि उसके पीछे अच्छी भावना नहीं है और छोटे से छोटा कार्य भी महान है, यदि उसके पीछे अच्छी भावना है। —चाणक्य
औरों के कल्याण के लिए तत्पर मानव ही सच्चे अर्थों में महान है। —सुकरात
वाणी वह है जो सुनने वाले को वशीभूत कर ले और न सुनने वालों में भी सुनने की इच्छा उत्पन्न कर दे। —संत तिरुवल्लुवर
जब खुशी का एक दरवाजा बंद होता है, तो दूसरा खुल जाता है; लेकिन अक्सर हम बंद दरवाजे को इतनी देर तक देखते रहते हैं कि हम उस दरवाजे को नहीं देख पाते जो हमारे लिए खुला है। —हेलेन केलर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ