July Tarot Monthly Rashifal: जुलाई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 11:22 AM

july tarot monthly rashifal

July Tarot Monthly Rashifal: जुलाई 2026 का महीना कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक प्रगति और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। हालांकि, ग्रहों की स्थिति के अनुसार हर राशि को अलग-अलग क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

July Tarot Monthly Rashifal: जुलाई 2026 का महीना कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक प्रगति और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। हालांकि, ग्रहों की स्थिति के अनुसार हर राशि को अलग-अलग क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

मेष- जुलाई के महीने में मेष राशि वालों के रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के संकेत हैं।
व्यापार में नए ग्राहकों से जुड़ेंगे, जिनसे अच्छा लाभ प्राप्त होगा। परिवार में शांतिपूर्ण और सुखद वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है लेकिन पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर जाएं।

वृषभ- जुलाई माह में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से भी मजबूत होगी। नए-पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। अत: दिल भरकर धन का निवेश करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, एकांत में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा लेकिन परहेज पूरा रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय- ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। जो उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा होंगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन हर कदम फूंक-फूंक कर उठाएं। छोटी सी चूक भारी पड़ सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है लेकिन आगे से उधार देने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे लाइफ में चल रही बहुत सारी मुश्किलों से राहत मिलेगी।
नए लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। जो जीवन भर याद रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय- भोजन का दान करें।

कर्क- इस मंथ कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास तो बढ़ेगा लेकिन उन्हें अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। भविष्य में कभी भी मुड़कर न देखें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे मुश्किल समय भी आसान हो जाएगा। नौकरी बदलने वालों के लिए अच्छे अवसर इंतजार कर रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म स्थान पर की गई सेवा लाभ देगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने संभव हैं। जांच-पड़ताल किए बिना किसी भी कागज पर साइन न करें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय- घर में घी का दीपक जलाएं।

सिंह- यह महीना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। नेतृत्व क्षमता से बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको वो प्राप्त होगा जो आप बरसों से हासिल करना चाहते थे। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। ईमानदारी के रास्ते पर रहेंगे तो संसार की कोई ताकत आपको हरा नहीं सकती। व्यापार में लाभ बढ़ेगा लेकिन किसी पर अधिक भरोसा करना सही नहीं होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शादी की सोच सकते हैं लेकिन पहले खुद को जिम्मेदारी उठाने लायक करें। 
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय- तिल और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कन्या- जुलाई का महीना आरंभ होते ही मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जिससे आपका मुकदर चमकेगा। आर्थिक बचत बढ़ेगी। धन निवेश करने से पहले किसी विशेज्ञ से सलाह लें। नई नौकरी के योग हैं। बेरोजगारों को भी रोजगान की प्राप्ति होगी। शिक्षा और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार तो होगा लेकिन दवाई और डाइट से किसी भी तरह का समझौता भारी पड़ सकता है। 
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय- झाड़ू का दान करें।

तुला- जुलाई में तुला राशि वालों के बिखरते दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। एक-दूसरे के प्रति झुकाव बढ़ेगा। साझेदारी के काम में लाभ तो होगा लेकिन अपना खुद का काम करना सर्वोत्तम लाभ देगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। जिससे सुख-साधन की वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोगों का आपको प्रति नजरिया बदलेगा। रुके हुए कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। बैलेंस्ड डाइट लें। बाहरी खाने से परहेज रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय- भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लिए खुशियों के द्वार खुलने वाले हैं। लक्ष्मी देवी की विशेष कृपा बरसेगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपके जीवन में धन का प्रवाह बढ़ेगा। करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है लेकिन इसे संभाले रखना आपके हाथ में होगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं घुमने भी जा सकते हैं। आध्यात्मिक उन्नति होगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय- अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद को अन्न, फल या वस्त्र का दान करें। 

धनु- इस महीने आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबी यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए समय अच्छा है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।  नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। पैतृक कारोबार अथवा संपत्ती से लाभ होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय- घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

मकर- जुलाई के महीने में किया गया निवेश लाभ देगा। व्यापार में वृद्धि तो होगी लेकिन छोटी-मोटी समस्या बनी रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जो लाभ देगा। परिवार में शुभ कार्य होने के योग हैं। आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी। रचनात्मक कार्यों में रुची बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
उपाय- शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ- नए बिजनेस की शुरुआत के लिए जुलाई का महीना अनुकूल समय है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आय में बढ़ोतरी होगी। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। सिंगल का किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। पुराने संपर्कों के जरिए लाभ मिलेगा। संचित धन में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
उपाय- काले तिल का दान करें।

मीन- रुके हुए काम जुलाई में पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ मिलेगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने के भी आसार हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो मुनाफा कमाएंगे। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होगी। हर क्षेत्र में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। 
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
उपाय- केले के वृक्ष की पूजा करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!