Jwalamukhi Mandir: ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों के दौरान सोने चढ़े गुंबद टूटे, श्रद्धालुओं में रोष

Edited By Updated: 29 Jun, 2025 07:18 AM

jwalamukhi mandir

ज्वालामुखी (नितेश): हिमाचल के प्रसिद्ध श्री ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों के दौरान प्राचीन गोल्डन प्लेटेड (सोने चढ़े) गुंबद टूटने का मामला सामने आया है। आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रों में मंदिर सजावट के लिए लगाए गए शामियाने (टैंट) मंदिर प्रशासन...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

ज्वालामुखी (नितेश): हिमाचल के प्रसिद्ध श्री ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों के दौरान प्राचीन गोल्डन प्लेटेड (सोने चढ़े) गुंबद टूटने का मामला सामने आया है। आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रों में मंदिर सजावट के लिए लगाए गए शामियाने (टैंट) मंदिर प्रशासन द्वारा गणेश जी और लक्ष्मी माता के मंदिरों के गोल्डन प्लेटेड गुंबदों से रस्सियों और चुन्नियों से बांध दिए गए, जिससे दो भारी गुंबद टूटकर नीचे गिर गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी श्रद्धालु को चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मंदिर प्रशासन की इस लापरवाही का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर श्रद्धालु और समाजसेवी सवाल उठा रहे हैं।

दर्शन के लिए आई गुरमीत कौर (होशियारपुर), सपना देवी (यूपी), जितेंद्र (पंजाब) ने कहा कि गुप्त नवरात्रों में मंदिर के टूटे गोल्डन प्लेटेड गुंबद देखना दुखद था। उन्होंने कहा कि मंदिर की पवित्र धरोहर की देखभाल मंदिर प्रशासन का दायित्व है, लेकिन यहां भारी लापरवाही हुई है। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने पूछा है कि मंदिर प्रशासन ने गोल्डन प्लेटेड गुंबदों से टैंट क्यों बांधवाए, जिससे ये गिर गए ? यदि गुंबद श्रद्धालुओं पर गिरते, तो जान का नुक्सान हो सकता था। अब सवाल उठ रहा है कि टूटे गुंबदों को दोबारा कौन लगाएगा और खर्च कौन उठाएगा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!