Khatu Shyam mandir news : खाटू मेले का सबसे बड़ा VIP भक्त ! डॉगेश भाई ने तय की 60 किलोमीटर की दूरी, आस्था देख नतमस्तक हुए श्रद्धालु

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 10:59 AM

khatu shyam mandir news

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम जी के फाल्गुनी मेले से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने भक्ति की नई मिसाल पेश की है। यह कहानी किसी इंसान की नहीं, बल्कि एक बेजुबान डॉग की है, जिसे लोग प्यार से 'डॉगेश भाई' कह रहे हैं।

Khatu Shyam mandir news : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम जी के फाल्गुनी मेले से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने भक्ति की नई मिसाल पेश की है। यह कहानी किसी इंसान की नहीं, बल्कि एक बेजुबान डॉग की है, जिसे लोग प्यार से 'डॉगेश भाई' कह रहे हैं।

60 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा
यह कुत्ता जयपुर के जोबनेर इलाके से पदयात्रियों के एक जत्थे के साथ चलना शुरू हुआ था। बिना थके और बिना रुके, यह बेजुबान लगभग 60 किलोमीटर का रास्ता तय कर खाटू नगरी पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जब इस कुत्ते के पैरों में छाले देखे, तो उसकी मरहम-पट्टी भी की और उसे खाना खिलाया, लेकिन भक्ति का जुनून ऐसा था कि वह फिर से भक्तों के साथ चल पड़ा।

लोगों के दिलों में बनाई जगह
भले ही मंदिर के मुख्य गर्भगृह के सुरक्षा नियमों के कारण उसे अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया, लेकिन 'डॉगेश भाई' ने मंदिर के द्वार तक पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह भक्तों के साथ मस्ती करते और बाबा श्याम की धुन पर चलते हुए दिखाई दे रहा है।

बन गया सोशल मीडिया स्टार
खाटू धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस कुत्ते के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। लोग इसे 'श्याम भक्त' मान रहे हैं और इसकी भक्ति की तुलना इंसानी श्रद्धा से कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने यह साबित कर दिया कि आस्था के लिए केवल बोल पाना जरूरी नहीं, समर्पण ही काफी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!