Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों की गाड़ी पेड़ से टकराई, 6 घायल

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 10:20 AM

kanwar yatra 2026

कस्बा ढांड में गांव पबनावा से आगे आज सुबह डाक कांवड़ियों की पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में 6 कांवड़िए घायल हो गए।

ढांड (मल्होत्रा/दीपक): कस्बा ढांड में गांव पबनावा से आगे आज सुबह डाक कांवड़ियों की पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में 6 कांवड़िए घायल हो गए। 

ये शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर सिरसा जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव पबनावा के पास पहुंची तो अचानक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में गड्ढों में उतर गई और सामने खड़े पेड़ से टकरा गई। 

जानकारी अनुसार गाड़ी में लगभग 12 से 15 कांवड़िए सवार थे जिनमें से 6 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी एस.आई. शक्ति सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कांवड़ियों को लोगों की सहायता से कैथल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। 

डॉक्टरों अनुसार घायलों के सिर में चोटें आई हैं और उनकी वास्तविक स्थिति का पता सी.टी. स्कैन के बाद ही चल पाएगा। घायल कांवड़ियों में सोनू, दक्ष, आशीष, तरुण, अमित और रोहित शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है जबकि 3 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी घायल युवकों की आयु 20 से 25 साल के करीब है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!