Karj Mukti Ke Upay: कर्ज से होना चाहते हैं मुक्त ? तो करें ये खास उपाय

Edited By Updated: 15 Mar, 2024 10:10 AM

कर्जे का नाम सुनकर ही मन डरने लग जाता है। एक बार अगर इसका साया आपके जीवन पर पड़ जाए तो बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्जे के भार की वजह से व्यक्ति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Karj Mukti Ke Upay: कर्जे का नाम सुनकर ही मन डरने लग जाता है। एक बार अगर इसका साया आपके जीवन पर पड़ जाए तो बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्जे के भार की वजह से व्यक्ति का फ्यूचर भी खतरे में पड़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर इसका कारण पता लग जाए तो इससे पीछा छुड़ाना बहुत ही आसान हो जाता है। कई बार एक कर्ज को चुकाने के लिए दूसरा और दूसरे के लिए तीसरा कर्ज लेना पड़ता है। आज बात करेंगे कर्जे के कारणों को पहचाने कैसे। 

आपकी कुंडली में बारहवां भाव आपके खर्चे को कण्ट्रोल में करता है। अगर ये सही है तो खर्चे आपके कण्ट्रोल में रहेंगे। क्योंकि अचानक खर्चो की ही वजह से बजट गड़बड़ा जाता है। बारहवें भाव को सही रखने के लिए गुरु, राहु और शुक्र को सही रखना बेहद ही जरुरी है। राहु बेवजह के खर्चे करवाते हैं। 

राहु को सही कैसे रखें: बारहवां भाव आपके घर में साउथ-ईस्ट कोना है और 12th हाउस आपके घर की छत भी है। अगर आपके घर के दक्षिण कोने में टॉयलेट है तो समझ जाए आपको राहु के बुरे प्रभाव मिलने वाले हैं। ये कर्जों को आपके जीवन से जाने नहीं देंगे। अगर इस दिशा में ऐसा कोई समान रखा जाता है जो हमेशा एक ही जगह पर पड़ा रहता है इस वजह से भी राहु के दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके जीवन में कर्जे बढ़ रहे हैं तो सबसे पहले इस दिशा को सुधारना होगा। इस जगह पर रजाई, कंबल रखने से परहेज करें। घर की छत को हमेशा साफ़ रखना चाहिए। बेवजह का समान घर पर रखने से बचें। 

जुपिटर और शुक्र यहां पर शुभ फल देते हुए नजर आए हैं। शुक्र आपका बेड है। साउथ में अगर आपका बेड है तो नीले रंग से परहेज रखें। नीला रंग राहु का होता है। कर्जे का डर आपको सता रहा है तो नीले रंग की बेडशीट से दूरी बनाए रखें। 

शुक्र की एनर्जी पूजा-पाठ की एनर्जी होती है। शुक्र की एक और एनर्जी होती है साफ़-सफाई की एनर्जी। अगर आप अपने बेड को हमेशा साफ़-सुथरा रखते हैं तो आपका शुक्र हमेशा सही रहेगा। 

आपकी कुंडली में राहु जब बलवान होंगे तो गुरु एकदम शांत हो जाएंगे। जब गुरु बलवान होंगे तो राहु कोई गड़बड़ नहीं कर पाएंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपका बृहस्पति सही रहे तो चन्द्रमा को सही रखना होगा। चन्द्रमा आपके राहु को बहुत बढ़िया तरीके से कण्ट्रोल करती हैं। जब-जब चंद्रमा खराब होंगे तब-तब राहु आपको खराब करेंगे। 

चन्द्रमा को सही रखने के लिए मां की सेवा करें। इसके अलावा चांदी को हमेशा अपने पास रखना है। अगर आपके जीवन में कर्जे बढ़ रहे हैं तो चांदी की चैन और कड़ा हमेशा पहन के रखें। चांदी के चैन को हमेशा पहन के रखें। घर में हरे-भरे पौधे लगाएं। चौड़े पत्ते वाले पौधे रखने से परहेज रखें। घर के नॉर्थ में कुबेर को स्थापित करें। 

घर के नॉर्थ और साउथ दिशा को बहुत ही ध्यान से रखें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!