Kashi Vishwanath Temple news : 30 दिनों में 65 लाख श्रद्धालु! काशी विश्वनाथ धाम बना आस्था का सबसे बड़ा केंद्र

Edited By Updated: 07 May, 2026 08:20 AM

kashi vishwanath temple news

काशी विश्वनाथ धाम को लेकर लोगों के मन में दिन प्रतिदिन आस्था बढ़ती जा रही है। कॉरिडोर बनने के बाद लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। मार्च के माह में 65 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

Kashi Vishwanath Temple news : काशी विश्वनाथ धाम को लेकर लोगों के मन में दिन प्रतिदिन आस्था बढ़ती जा रही है। कॉरिडोर बनने के बाद लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। मार्च के माह में 65 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शासन की ओर से मंदिर प्रशासन की साफ-सफाई, सुरक्षा और बाकी सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है। 

यहां दर्शन करने आ रहे लोगों का कहना है कि जिले में धार्मिक पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। जहां पहले लोगों को बाबा के दर्शन करने के लिए तंग गलियों और भारी भीड़ के बीच घंटों इंतजार करना पड़ता था, वहीं आज अपने नए और दिव्य स्वरूप से काशी विश्वनाथ धाम लाखों लोगों का आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। मंदिर में आ रहे श्रद्धालुओं की यह संख्या ने केवल उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की नई ऊंचाई को दर्शाता है, बल्कि योगी सरकार द्वारा सुधारी गई सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था पर मुहर भी लगाता है।

योगी सरकार के जरिए गंगा नदी में शुरू हुई क्रूज सेवाओं ने पर्यटकों को काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नए अंदाज में देखने का अवसर दिया है। मंदिर परिसर में आधुनिक पेयजल केंद्र, स्वच्छ शौचालय, विश्रामालय और बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। होटल, गेस्ट हाउस, दुकानों और अन्य व्यवसायों में तेजी आई है। काशी विश्वनाथ धाम में रोपवे परियोजना, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट सिटी के कार्यों ने काशी की भव्यता में चार चांद लगा दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से लोगों को मिल रही सुविधाओं ने काशी को एक समग्र पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!