Khatu Shyam Darshan : श्याम भक्तों के लिए जरूरी सूचना ! आज 19 घंटे बंद रहेगा धाम, जानें कब होंगे दर्शन

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 11:10 AM

khatu shyam darshan

Khatu Shyam Darshan :  विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जो श्रद्धालु इन दिनों बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू धाम जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पहले यह जानकारी जरूर जान लेनी चाहिए। दरअसल, विशेष पूजा और...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Khatu Shyam Darshan :  विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जो श्रद्धालु इन दिनों बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू धाम जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पहले यह जानकारी जरूर जान लेनी चाहिए। दरअसल, विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार के कारण मंदिर कुछ समय के लिए भक्तों के लिए बंद रखा जाएगा। इस संबंध में श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से आधिकारिक सूचना भी जारी की गई है।

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परंपरा के अनुसार अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता है, इसलिए इस दौरान मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रखे जाते हैं। तिलक श्रृंगार के समय बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का विशेष लेप लगाया जाता है और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

उन्होंने जानकारी दी कि 19 मार्च (गुरुवार) को रात 10 बजे से मंदिर भक्तों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 20 मार्च (शुक्रवार) को पूरे दिन मंदिर बंद रहेगा। इस अवधि में मंदिर के मुख्य पुजारियों द्वारा विधि-विधान से बाबा श्याम की विशेष सेवा, पूजा और तिलक श्रृंगार किया जाएगा।

श्रृंगार और पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 मार्च को ही संध्या आरती के समय, यानी शाम करीब 5 बजे मंदिर के कपाट दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए ही मंदिर पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!