किन्नर से मिली ये चीज होती है बेहद शुभ, माना जाता है मां लक्ष्मी का खास संकेत

Edited By Updated: 20 May, 2026 03:29 PM

kinnar blessings

भारतीय परंपरा और लोक मान्यताों के अनुसार, किन्नर से मिला आशीर्वाद बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, ज्योतिष का संबंध बुध ग्रह से माना गया है, जिसे बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है।

Kinnar Blessings : भारतीय परंपरा और लोक मान्यताों के अनुसार, किन्नर से मिला आशीर्वाद बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, ज्योतिष का संबंध बुध ग्रह से माना गया है, जिसे बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर किन्नर किसी को प्यार से आशीर्वाद दें, तो वह व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। साथी में यह भी माना जाता है कि किन्नरों क दुआ सीधा ईश्वर तक पहुंचती है और उनका आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है। यही कारण है कि हर कोई किन्नरों की दुआ लेना चाहता है। इन्हें मान्यताओं के अनुसार, किन्नर से मिली एक चीज को धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीज है। 

Kinnar Blessings

किन्नरों से मिली कौन सी चीज मानी जाती है शुभ? 
भारतीय परंपरा और लोक मान्यताों के अनुसार, अगर कोई किन्नर आपको प्यार से आशीर्वाद के तौर पर एक सिक्का या एक रुपए का नोट दें, तो उसे बहुत शुभ माना जाता है। किन्नरों द्वारा मिली यह चीज माता लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है। किन्नरों द्वारा मिले सिक्के को पर्स, तिजोरी या पूजा घर में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।  

Kinnar Blessings

कैसे रखें इस शुभ वस्तु को?
किन्नर से मिले सिक्के या नोट को साफ लाल या पीले कपड़े में लपेटकर रखें। कई लोग इसे पूजा घर या तिजोरी में रखते हैं।
मान्यता है कि इसे खर्च नहीं करना चाहिए। इसे अपने पास संभाल कर रखने से व्यक्ति हर काम में सफलता पाता है और जीवन की हर ऊंचाईयों को प्राप्त करता है। 

क्यों जुड़ी है मां लक्ष्मी से मान्यता?
लोकविश्वास के अनुसार किन्नरों की दुआ जल्दी फल देती है। यही कारण है कि उनके द्वारा दिया गया धन मां लक्ष्मी के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि इससे आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और घर में खुशहाली आती है।

Kinnar Blessings

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!