Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा के जन्मोत्सव पर आसमान बनेगा रंगमंच, 500 ड्रोन दिखाएंगे श्रीकृष्ण की लीला

Edited By Updated: 26 Aug, 2026 01:26 PM

krishna janmashtami 2026

इस बार भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्मष्टमी का पर्व अभूतपूर्व और तकनीक के अनोखे संगम के साथ मनाया जाएगा। मथुरा में इस बार जन्माष्टमी के अवसर  पर कान्हा की नगरी का आकाश भक्ति और  आधुनिकता के रंगों से सराबोर नजर आएगा।

Krishna Janmashtami 2026 : इस बार भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्मष्टमी का पर्व अभूतपूर्व और तकनीक के अनोखे संगम के साथ मनाया जाएगा। मथुरा में इस बार जन्माष्टमी के अवसर  पर कान्हा की नगरी का आकाश भक्ति और आधुनिकता के रंगों से सराबोर नजर आएगा। उत्सव को बेहद खास बनाने के लिए प्रशासन और आयोजकों नेएक भव्य ड्रोन शो की योजना बनाई है। रात के अंधेरे में जब कान्हा का जन्म होगा, तब आकाश में  पहली बार 500 ड्रोन के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भव्य दृश्य आसमान में प्रदर्शित किया जाएगा। ये ड्रोन शो हवा में ही भगवान कृष्ण के जीवन की प्रमुख घटनाओं और उनकी बाल लीलाओं को अद्भुत आकृतियों के रूप में  उकेरेंगे। 

Krishna Janmashtami 2026

ड्रोन के जरिए दिखाई जाएंगी खास लीलाएं 

ड्रोन के माध्यम से हवा में कृष्ण की माखन चोरी की शरारतों और जहरीले कालिया नाग पर नृत्य करने की मनमोहक झांकियां बनाई जाएंगी।

कन्हैया द्वारा ब्रजवासियों को बचाने के लिए अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाने के दृश्य को जीवंत किया जाएगा।

आसमान में राधा-कृष्ण की दिव्य रासलीला और महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को दिए गए गीता के उपदेशों का अलौकिक दृश्य भी देखने को मिलेगा।

Krishna Janmashtami 2026

मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं बन सकेंगे इस आकाशीय प्रकाशोत्सव साक्षी 
मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक बिल्कुल नया और अद्भुत अनुभव होगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास के प्रमुख घाटों से लोग इस आकाशीय प्रकाशोत्सव के साक्षी बन सकेंगे। पारंपरिक भजन-कीर्तन और शंखध्वनि के साथ-साथ यह हाई-टेक लेजर और ड्रोन शो इस बार की जन्माष्टमी को हमेशा के लिए यादगार बना देगा।

Krishna Janmashtami 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!