Landslide blocks Kedarnath road: केदारनाथ मार्ग पर फंसे 10,450 श्रद्धालुओं को निकाला, भारी बारिश के बाद भूस्खलन

Edited By Updated: 21 May, 2026 10:58 AM

landslide blocks kedarnath road

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में भूस्खलन होने से बीच रास्ते में फंसे 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया।

देहरादून (प.स.): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में भूस्खलन होने से बीच रास्ते में फंसे 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एस.डी.आर.एफ.) ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

एस.डी.आर.एफ. ने बताया कि मंगलवार देर रात मुनकटिया में भूस्खलन होने से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए।     

सूचना मिलने पर एस.डी.आर.एफ. तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन.डी.आर.एफ.) की टीमें मौके पर पहुंचीं और अत्यंत चुनौतीपूर्ण स्थिति में राहत और बचाव कार्य चलाया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!