भगवान विष्णु का भोग बनाते समय याद रखें ये बातें

Edited By Updated: 14 Nov, 2019 11:56 AM

lord vishnu concept

हिंदू धर्म के अनुसार हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। आज गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म के अनुसार हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। आज गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि की पूजा का दुन माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन जो लोग केले के पेड़ की पूजा करते हैं, उन्हें श्री हरि की कृपा जरूर मिलती है। इसके साथ ही बहुत से लोग आज के दिन व्रत करके भी भगवान की कृपा को प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग व्रत करते हैं, वे भगवान को भोग लगाने के लिए पीली चीज़ जरूर बनाते हैं। शास्त्रों में भगवान विष्णु को भोग लगाने के पीछे कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको उन नियमों के बारे में जरूर बताएंगे। 
PunjabKesari, भगवान को भोग
सबसे पहले तो भगवान को भोग लगाते समय एक बात ध्यान जरूर रखना चाहिए कि भोग में तीखी चीजों के इस्तेमाल न हो। भगवान को सादा भोग लगाने की पंरपरा है। इसलिए उन्हें मीठा भोग जरूर लगाएं।

विष्णु भगवान को भोग लगाते समय तुलसी का पत्ता जरूरी माना गया है क्योंकि कहते हैं कि भगवान तुलसी के बिना भोग ग्रहण नही करते हैं। इसलिए उनके भोग में तुलसी दल जरूर डालें। 
 PunjabKesari, भगवान को भोग
भोग को लगाने के तुंरत बाद ही भोग को पूजा स्थल से नहीं उठाना चाहिए बल्कि भोग लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए भगवान को प्रणाम कर वहां से हट जाना चाहिए, उसके बाद भोग को बांट देना चाहिए।
PunjabKesari, भगवान को भोग
भगवान के भोग में प्याज लहसुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्याज लहसुन सात्विक आहार में नहीं आता है और भगवान को केवल सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!