लव राशिफल 14 नवंबर- मेरे जिस्म ओ जान पे आ तेरी खुशबू ओढ़ लूं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Nov, 2023 10:31 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल आज रोमांटिक लाइफ को लेकर साथी से ढेर सारी उम्मीदें जुड़ी रहेंगी, जिन पर वो खरा उतरेंगे। सिंगल की लव मैरिज करने की इच्छा अरेंज

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज रोमांटिक लाइफ को लेकर साथी से ढेर सारी उम्मीदें जुड़ी रहेंगी, जिन पर वो खरा उतरेंगे। सिंगल की लव मैरिज करने की इच्छा अरेंज मैरिज में बदलेगी।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज विश्वास की डोर पर टिका रिश्ता डगमगाएगा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का दामन थाम सकते हैं। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल के जीवन में मनचाहे साथी का प्रवेश होगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज बेडरूम में रोमांस बढ़ेगा लेकिन धीरे-धीरे मोहब्बत का आनंद आएगा। एक्स फिर से आपकी बांहों में होंगे, जीवन भर एक-दूसरे के साथ अटूट वफादारी निभाने का वादा करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी की बेवफाई की भनक लग सकती है लेकिन आंखों देखा भी झूठ हो सकता है, याद रखें। लंबे समय से चल रहे अफेयर को शादी में बदलने का मन बनाएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज छोटी सी गलती खोल सकती है आपके रिश्ते की सच्चाई, सावधान रहें। अन्य की लव लाइफ मस्त रहेगी। सिंगल अपनी जिंदगी में भरेंगे रोमांस ही रोमांस।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज गुप्त रूप से चल रहे रिश्ते का भांडा फूट सकता है, रंगे हाथ पकड़े जाने के चांस हैं। अन्य के साथी का इश्क हद से गुजर जाएगा। सिंगल की लाइफ कूल रहेगी।   

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपने साथी के साथ ज़िन्दगी भर साथ निभाने का दम रखने वाले कुछ खास करके उनके हर सपने को सच करने का भरपूर प्रयास करेंगे। सिंगल की क्रश पर बनाई गई नजर धोखा दे सकती है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज ब्रेकअप करने का ख्याल मन में आएगा लेकिन दिल की बात दिल में ही रह जाएगी। सिंगल किसी के प्रति प्रेम में डूब जाएंगे, भविष्य में सुखद संबंधों का निर्वाह करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी का रोमांस आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएगा, मजेदार एक्सपीरियंस रहेगा। सिंगल अपने अधूरे प्यार के साथ जिन्दगी भर मोहब्बत करने का वायदा निभाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ मिलकर जिन्दगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करेंगे। सिंगल को शादी के पवित्र रिश्ते की अहमियत का एहसास होगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज अपना प्यार पाने की खातिर सारे रिश्ते-नाते पीछे छूट सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-विचार करने के बाद लें। सिंगल सात फेरों के बंधन में बंध सकते हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी आपको हर दम खुश रखने की कोशिश करेंगे। उनके प्यारे के इस जज्बे को आप दिल से सलाम करेंगे। सिंगल के अफेयर का आरंभ होगा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!