लव राशिफल 27 मई- झूम कर आ गया सावन, मैं क्या करूं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 May, 2025 06:35 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज किसी यात्रा या बाहर खाने-पीने से जुड़ी प्लानिंग रोमांस में नई ऊर्जा लाएगी। अगर दूर हैं तो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज किसी यात्रा या बाहर खाने-पीने से जुड़ी प्लानिंग रोमांस में नई ऊर्जा लाएगी। अगर दूर हैं तो कोई प्यारा मैसेज या वॉयस नोट रिश्ते में गर्माहट लाएगा।
लव मंत्र: जब साथ हों तो दुनिया छोटी लगती है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आपका रिश्ता आज थोड़ा सीरियस मोड़ ले सकता है, शायद कमिटमेंट की बात हो। सोच-समझ कर बोलें, पार्टनर की भावनाएं बहुत संवेदनशील हैं। सिंगल लोग फिलहाल साइलेंट क्रश के फेज़ में रहेंगे।
लव मंत्र: स्थिरता से ही भरोसा बनता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपके और आपके पार्टनर के बीच एक पुराने मुद्दे पर गहराई से बात हो सकती है। बात बढ़ सकती है, लेकिन यही बातचीत रिश्ते में नई समझदारी लाएगी। सिंगल हैं तो कोई ऐसा इंसान आकर्षित करेगा, जो आपसे बिल्कुल अलग है।
लव मंत्र: असहमति में भी अपनापन खोजें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आपके लव रिलेशन में आज कुछ नया करने का मन बनेगा। कोई डेट प्लान, साथ में कोई रचनात्मक चीज़ या खुलकर दिल की बात। सिंगल लोगों को आज एक क्रिएटिव इंसान लुभा सकता है।
लव मंत्र: जब दिल मिले, तब शब्द कम हो जाते हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज रोमांस में सादगी की सुंदरता देखने को मिलेगी। बहुत कुछ कहे बिना भी एक-दूसरे को महसूस कर पाएंगे। सिंगल लोगों के लिए ऑफिस या वर्क प्लेस में कोई नज़रों से बात शुरू हो सकती है।
लव मंत्र: नजरें कभी झूठ नहीं बोलती।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज भावनाएं बहाव में हैं। पार्टनर के लिए कुछ लिखने या कोई कविता जैसी चीज़ करने का मन होगा। उनके प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा। सिंगल लोग आज किसी की कल्पना में थोड़ा ज्यादा खो सकते हैं।
लव मंत्र: जो ख्वाबों में मुस्कुरा दे, वो हकीकत भी बन सकता है।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आपका दिल और दिमाग साथी के प्रेम में आज उलझे रहेंगे। एक तरफ़ पुराने रिश्ते की यादें, दूसरी तरफ़ किसी नए व्यक्ति का आकर्षण असमंजस में डाले रखेगा।
लव मंत्र: कुछ कोशिशें तर्क से परे होती हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन इमोशनल रहेगा। कोई पुरानी याद या पुराना प्रेम फिर से मन को छू सकता है। वर्तमान रिश्ते में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। पार्टनर से कोई अनकही बात आज कह डालें।
लव मंत्र: कभी-कभी मौन भी बहुत कुछ कह देता है।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आप दोनों एक-दूसरे के प्रति खिंचाव तो महसूस करेंगे लेकिन समय या परिस्थितियां बीच में आ सकती हैं। दूरी चाहे शारीरिक हो या भावनात्मक थोड़ी बेचैनी रहेगी।
लव मंत्र: फासले हों, पर फिक्र न हो।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आप अपने पार्टनर को आज कुछ ऐसा कह सकते हैं जो उन्हें चौंका देगा, सकारात्मक या नकारात्मक। ये आपके लहजे पर निर्भर है। सिंगल लोगों को किसी बुद्धिमान व्यक्ति से रोमांटिक झटका लग सकता है।
लव मंत्र: शब्दों की सफाई, रिश्तों की गहराई बढ़ाती है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आप चाहेंगे कि आपका पार्टनर आपको पूरी तरह समझे और सराहे। लेकिन ध्यान रखें रिश्ते में बराबरी जरूरी है। सिंगल हैं तो कोई सोशल मीडिया पर आपकी ओर आकर्षित हो सकता है।
लव मंत्र: प्यार की भूख दिखावे से नहीं, संवेदना से मिटती है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) भावनाएं आज बहुत तीव्र रहेंगी या तो बहुत प्यार या बहुत असुरक्षा। सच्चे प्यार में डर नहीं होता, ये याद रखें। सिंगल लोगों को किसी मस्त व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है।
लव मंत्र: जो दिल पढ़ सके, वही असली साथी होता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!