लव राशिफल 20 जून - किस राशि के प्रेम में चमकेगा सितारा? पढ़िए आज का लव राशिफल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jun, 2025 02:15 PM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) व्यस्तता प्यार में दूरी ला रही है। आज खुद से या पार्टनर से थोड़ा समय निकालना जरूरी है। सिंगल्स आज

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) व्यस्तता प्यार में दूरी ला रही है। आज खुद से या पार्टनर से थोड़ा समय निकालना जरूरी है। सिंगल्स आज अपने इमोशन को लेकर खुद से ही उलझे रहेंगे। आज वक्त देना सबसे बड़ा उपहार है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपको कोई मानसिक रूप से छू सकता है। रिश्ता चाहे नया हो या पुराना, आज उसकी आत्मा से जुड़ने का दिन है। कोई छोटी-सी बात आपको बहुत बड़ी खुशी दे सकती है। मानसिक अनुकूलता आज की कुंजी है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दिल आज पुरानी यादों की बारिश में भीग सकता है। कोई पुराना प्यार या अफसोस दिल को भारी कर सकता है लेकिन वर्तमान में मौजूद प्यार को पकड़ना जरूरी होगा। आंखें नम हो सकती हैं लेकिन दिल भीगकर साफ हो जाएगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) साथी से खुले दिल से प्यार मिलेगा, अगर आप भी ईमानदार रहें। आज कोई दिलचस्प कन्वर्सेशन आपकी लव लाइफ की दिशा बदल सकता है। लंबी दूरी के रिश्ते वालों के लिए पॉजिटिव खबर आ सकती है। दिल भी खुले और संवाद भी साफ हो यही मंत्र है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) गहराई है पर शक का बादल भी है। अगर हाल ही में कोई दूरी आई है, तो खुलकर बात करें। आज नज़रों की भाषा से ज़्यादा असर पड़ेगा। सिंगल्स को अचानक किसी पुराने परिचित से जुड़ाव हो सकता है। गहराई में डूबने से पहले जांच लें कोई गलती तो नहीं कर रहे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) रिश्ते में एक अनकहा संतुलन बन रहा है। आज पार्टनर या क्रश आपकी तरफ़ खिंचेंगे, लेकिन वो पहल आपसे चाहेंगे। थोड़ी सी पहल, और आपका दिन बन जाएगा। आज आंखों से बात ज्यादा होगी।   

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) मोहब्बत को लेकर विश्लेषण बहुत हो रहा है दिल को भी थोड़ा स्पेस दो। आज आप अपने रिश्ते को तौलने में लगे रहेंगे लेकिन रोमांस को एहसास से समझना होगा। थोड़ा मुस्कराइए वही सबसे बड़ा इज़हार होगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) दिल आज बोलना चाहता है लेकिन अहं बीच में है। अगर रिश्ते में ईगो आ चुका है तो आज समझौते का सही दिन है। एक सॉरी आपके लिए बहुत बड़ा दरवाज़ा खोल सकता है। आज का प्यार कम लेकिन गहरा होगा। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपका प्यार इमोशन गहराई पर है लेकिन सामने वाला समझ नहीं पा रहा। किसी पुराने प्रेम का मेसेज या याद आज भावनाओं में तूफान ला सकता है। पुराने रिश्ते से मोहब्बत मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ में उपचारात्मक शुरुआत हो सकती है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दिल की बात मन में है पर जुबां तक नहीं आ रही। आज आप अपने प्यार को महसूस तो करेंगे लेकिन उसे जताने में संकोच हो सकता है। सिंगल लोगों के लिए कोई अजनबी मुस्कान हलचल पैदा कर सकती है। गुप्त आकर्षण बढ़ेगा पर सामने आना बाकी है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्यार की मिठास तो रहेगी लेकिन साथ में हल्का तनाव भी होगा। किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर थोड़ा रुखा व्यवहार कर सकता है लेकिन आप अगर थोड़ी नरमी दिखाएं तो रिश्ता गहराएगा। शाम को कोई सरप्राइज भावनाएं खोल सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) बातें बहुत होंगी लेकिन जवाब टुकड़ों में मिलेंगे। आपके शब्द किसी को अपनी ओर खींच सकते हैं। सिंगल्स के लिए कोई बातों में उलझाने वाला दिलचस्प इंसान मिल सकता है। आज फ्लर्टिंग मज़ेदार रहेगी, पर दिल तक न जाए तो बेहतर है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!