Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Apr, 2026 01:02 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) क्रश की अदाएं आप पर कुछ ऐसा जादू करेंगी कि आप उसकी ओर खीचें चले जाएंगे। लव लाइफ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) क्रश की अदाएं आप पर कुछ ऐसा जादू करेंगी कि आप उसकी ओर खीचें चले जाएंगे। लव लाइफ में खुशहाली आएगी। तो वहीं विवाहित वर्ग साथ में धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जहां जाकर मन की असीम शांति मिलेगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पति-पत्नी खुले आसमान तले प्यार का आनंद लेंगे। प्रेमियों के बीच का छिपा प्यार आज एक बार फिर से पनपता नज़र आएगा। सिंगल एक्स को याद कर अधूरा महसूस करेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस राशि के प्रेमी दूर रहकर भी कुछ ऐसा प्यार का जादू चलाएंगे, साथी आपको अपने पास महसूस करेंगे। विवाहित लोग एक-दूसरे से दिल की बातें शेयर करेंगे। सिंगल नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पार्टनर को मनचाहा उपहार देंगे, जिससे उनके दिल को बहुत खुशी मिलेगी। विवाहित लोग आज हसीन लम्हों को एंजॉय करेंगे और यादगार बनाएंगे। लव लाइफ में आकर्षण और प्यार महसूस करेंगे। सिंगल दिल ही दिल में क्रश को पालेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेमी के नज़दीक होने का एहसास आपके मन को दुखी कर सकता है। साथी को पाकर सिंगल लोगों की लाइफ में चार-चांद लग जाएंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्यार में आप कुछ ऐसा कर बैठेंगे जिसके कारण साथी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। सिंगल आज घर पर रहकर ही टाईम पास करेंगे। दिन बोरियत भरा रहेगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) विवाहित लोग आज बाहर घूमने जाएंगे। साथी की याद में उनकी पसंदीदा जगह पर जाकर वक्त बिताएंगे। जो लोग सिंगल हैं उनकी लाइफ में किसी खास के आने की संभावना है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) जो लोग विवाह के बारे में सोच रहे हैं, उचित फैसला लेंगे। विवाहित लोग काम के बोझ की वजह से आज साथ में समय नहीं बिता पाएंगे। अन्य लव लाइफ को खास बनाएंगे। सिंगल के साथ धोखा होने की आशंका है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) अगर आप किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।प्रेम संबंध शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, देरी न करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आपकी किसी बात से साथी के दिल को ठेस पहुंच सकती है, जिसके कारण तकरार होने की संभावना है। सिंगल आज अकेलापन दूर करने के लिए दोस्तों के साथ बाहर घुमने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ नार्मल रहेगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। साथी को अपनी इच्छाओं और भावनाओं में बांधने की कोशिश न करें। वरना रिश्तों में दूरियां आएंगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेमी पार्टनर को मिलने के लिए उत्साहित रहेंगे, दिल उनके इंतज़ार में बेचैन रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ अपने हर खुशी और गम को बांटेगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बरकरार रहेगी। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।