लव राशिफल 22 मई- आई है चांदनी, मुझसे कहने यही, मेरी गली, मेरे घर, प्यार कर, प्यार कर
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 May, 2026 07:56 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी का रोमांस करने का तरीका कुछ अलग होगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए साथी कुछ नयापन
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी का रोमांस करने का तरीका कुछ अलग होगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए साथी कुछ नयापन लेकर आएंगे। सिंगल क्रश को प्रपोज करने के लिए दोस्तों का सहारा लेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी आपके साथ भविष्य की योजना बनाने के लिए उत्सुक रहेंगे। पार्टनर के साथ अंतरंग क्षणों का मजा लेंगे। सिंगल एक्स की यादों को अपने मन से निकालने की कोशिश करेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज संबंधों के दायरे में रहकर ही साथी आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। लव लाइफ में रोमांस का बेहतरीन तड़का लगेगा। सिंगल की आंखे क्रश से हटने का नाम नहीं लेंगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) लव लाइफ में चल रही शक और निराशा की स्थिति को दूर करने के लिए किसी काउंसलर से काउंसलिंग लेने का मन बनाएंगे। सिंगल के प्रेम के रिश्ते में नई ऊंचाइयां आएंगी।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी से मिलना और बात करना सुकून देगा। भविष्य को लेकर कोई बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। सिंगल घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज प्यार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। मौसम में कुछ इस कदर नशा रहेगा की साथी से अपनी दिल की बात कहना आसान होगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। अन्य अपनी लव लाइफ के खुमार में डूबे रहेंगे। सिंगल को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना नजर आ रही है। सिंगल क्रश को प्रपोज करते हैं तो उन्हें सकारात्मक जवाब मिलने के पूरे आसार हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते के बारे में घर वालों से बातचीत करेंगे। अन्य के साथी उन्हें खुश रखेंगे। सिंगल दिलफेंक आशिक बने रहेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज किसी बात को लेकर साथी के साथ बहस हो सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो ब्रेकअप कर सकते हैं। सिंगल अपनी तड़प को दूर करने के लिए प्रोन मूवी का सहारा लेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपको प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिये अधिक प्रयास करने होंगे। सिंगल के प्रेम में गहराई आ सकती है, उन्हें मनचाहा साथी खुद से प्रपोज करेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव लाइफ में जो परेशानियां बार-बार आ रही थी, आज मिलकर उनका समाधान खोजेंगे। एक बार फिर से रंगीनियां छाएंगी। सिंगल को कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।