Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 May, 2026 01:46 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज विवाहित जातक साथी के साथ खुशनुमा समय गुजारेंगे। अन्य पार्टनर की बांहों में
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज विवाहित जातक साथी के साथ खुशनुमा समय गुजारेंगे। अन्य पार्टनर की बांहों में मीठी-मीठी बातें करके रोमांस करेंगे। सिंगल की लाइफ में अचानक किसी की एंट्री हो सकती है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पूरी तरह से प्रेम के रंग में रंगने को तैयार हो जाएंगे। पार्टनर के साथ समय बिताकर तन- मन से खुशी मिलेगी। सिंगल की कोई पुरानी गलती परेशानी का कारण बन सकती है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज जिन लोगों की नई शादी हुई है, उनको रोमांस करने के बहुत से मौके मिलेंगे। अन्य भी एक-दूसरे को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सिंगल अपने नए रिश्ते को लिए उत्साहित रहेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी के साथ लंबे समय के बाद गुपचुप रोमांस करके अच्छा लगेगा। शादीशुदा जातकों का वैवाहित जीवन खुशनुमा रहने वाला है। सिंगल क्रश को रिझाने की पूरी कोशिश करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। कोई गुड न्यूज मिलेगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवी देखने जा सकते हैं। सिंगल को सोशल मीडिया के माध्यम से अपना प्यार मिलेगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज तो इस राशि वालों पर प्यार की बरसात होने के चांसेस बन रहे हैं। रोमांस का नशा सिर चढ़कर बोलेगा। सारा दिन मौज-मस्ती में व्यतित होगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी प्यार बरसाने में बिल्कुल भी कंजूसी नहीं करेंगे, मजे लुटने के लिए तैयार रहें। शादीशुदा कपल्स विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। सिंगल के बनते-बनते प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहेगा। पार्टनर से फोन पर मजेदार बातें होंगी। वैवाहिक जीवन में प्यार बढे़गा। सिंगल पब्लिक प्लेस में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) साथी का सम्मान करें, उनकी बुराईयां जगजाहिर न करें। इससे आपके रिश्ते में नकारात्मकता बढ़ेगी, जो अनचाही दूरियां लाने का काम करेगी।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। लव लाइफ में कुछ सकारात्मक चीज़े आपके पक्ष में होने वाली हैं। सिंगल की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदलेगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज कपल्स के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा, लवमेट एक-दूसरे को कोई खास तोहफा देकर स्पेशल फील करवा सकते हैं। सिंगल दिन-रात बस अपने क्रश के ख्वाब में डूबे रहेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज लंबे अर्से के बाद फ्रेंड सर्किल से लंबी चेट का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ अपनी गोसिप शेयर करेंगे। पुरानी यादें ताजा करेंगे, जो दोनों के मनोरंजन का साधन बनेंगी।