लव राशिफल 9 मई- मुझे तुमसे है कुछ कहना कह दो ना

Edited By Updated: 09 May, 2026 01:56 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इन राशि वालों की लव लाइफ में गलतफहमी पैदा होने की आशंका है। इसलिए  साथी से खुल कर बात

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इन राशि वालों की लव लाइफ में गलतफहमी पैदा होने की आशंका है। इसलिए  साथी से खुल कर बात करना उचित रहेगा। तो वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी साथी तलाशने की कोशिश सफल रहेगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का दिन तो नार्मल रहेगा लेकिन रात बहुत हसीन रहने वाली है। साथी से कोई बड़ा सरप्राइज मिलेगा। देर रात तक खूब सारी बातें करेंगे। सिंगल को डबल होने के लिए किसी करीबी मित्र या परिवार के किसी सदस्य का सहयोग लेना होगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  आज सारा दिन सोशल मीडिया पर टाइम पास करेंगे। जिससे साथी नाराज होंगे। अपनी लव लाइफ को खुशहाल बनाना है तो लिमिट में ऐसी चीज़ों का उपयोग करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। लव लाइफ की गर्माहट रिश्ते को मजबूती देगी। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। सिंगल को मनचाहा पार्टनर मिलने के योग बनेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज बेचैनी से तड़पते दिलों को राहत मिलेगी। काफी प्रयास के बाद आज लव लाइफ का मज़ा लेंगे। सिंगल का नया रिश्ता शुरु होगा मगर लंबे समय तक नहीं चल पाएगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव लाइफ में कुछ बेहद एक्साईटिंग होने की संभावना है। इसके अलावा पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताने को मिलेगा, जिससे आपको एक-दूसरे के और पास आने का मौक मिलेगा।   

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ रुठना मनाना चलता रहेगा, वे पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। उन्हें मनाने के चक्कर में बजट डगमगा सकता है। सिंगल की क्रश के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस राशि के विवाहित लोगों में आज किसी बाीत को लेकर मतभेद हो सकता है, गुस्से पर काबू रखें। तो वहीं प्रेमियों की बात करें आज इनके ऊपर प्रेमी के प्यार का जादू छाया रहेगा।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  साथी आपको खुश करने के लिए पूरा सहयोग और प्रेम देंगे। फिर भी भटकाव की स्थिती बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंध बन सकते हैं। सिंगल पुराने दिनों को भुलकर नए प्रेम संबंधों की तरफ आकर्षित होंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपके साथी को रिझाने के सभी प्रयास सफल होंगे। वे करीब आएंगे, जितना आप चाहेंगे। प्यार भरा दिन रहेगा और रात में एक-दूसरे के साथ एंजॉय करेंगे। सिंगल का कहीं भी मन नहीं लगेगा, अकेलापन महसूस करेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस राशि वालों की सेहत आज थोड़ी खराब रह सकती है, जिसका प्रभाव आप पर कम आपके पार्टनर पर अधिक होगा। वे आपको लेकर चिंतिंत दिखाई देंगे मगर उनका प्यार और परवाह चोट पर मरहम का काम करेगा। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज का दिन प्यार और मोहब्बत के अनूठे जज्बे से रु-ब-रु करवाएगा। कोई अनमोल तोहफा मिलेगा, जो जीवन भर याद बनकर साथ रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!