लव राशिफल 4 जून- मेरा दिल भी कितना पागल है...

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 01:09 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज सिंगल को मनचाहा प्यार मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। किसी यात्रा की संभावना है।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज सिंगल को मनचाहा प्यार मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। किसी यात्रा की संभावना है। एक्स से मुलाकात वर्तमान रिश्ते में समस्या पैदा कर सकती है। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  आज लाइफ में कोई अनजान चेहरा अपनी खास जगह बनाने में कामयाब होगा। जिससे जीवन में प्यार के रंग भरेंगे। दिन-रात रोमांटिक रहेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  दो से तीन होने की इच्छा रखने वालों को खुशखबरी मिलेगी। अन्य की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। सिंगल का किसी पर दिल आ सकता है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपके प्यार और समर्पण से प्रसन्न होंगे। अपने रिश्ते को लेकर बेहद उत्साही और संजीदा रहेंगे। सिंगल की लाइफ में उम्र से बड़ा कोई व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। जो आपको पूरी तरह से समझेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज रोमांस सुख प्राप्त करने का भरपूर प्रयास करने के बाद भी असफल रहेंगे। सिंगल लव लाइफ का आनंद प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। नए लव बॉन्ड का आरंभ होगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आज किसी करीबी व्यक्ति के दखल देने से सिंगल की लव लाइफ स्ट्राट होते-होते रह जाएगी। अन्य की लव लाइफ भी नीरस रहने के आसार हैं।   

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  आज कहीं बाहर घुमने का प्लान बनाएंगे। स्थान परिवर्तन से लव लाइफ में चल रही नीरसता समाप्त होगी। सिंगल का दिन बोरियत भरा रहेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज आपकी लव लाइफ में रौनक बनी रहेगी, प्यार की बहारों का खूब आनंद लेंगे। तन-मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल किसी के प्रेम में बंध सकते हैं।    

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज किसी तीसरे के हस्तक्षेप से सिंगल के रिश्ते की बनती बात बिगड़ जाएगी। अन्य की लव लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी। भविष्य को लेकर कोई योजना बनाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी का एक्स की बातें करना दिल में खंजर जैसे चुभेगा। धैर्य और संयम से काम लें। गुस्से में आकर आपा न खोएं। सिंगल पार्टनर की तलाश में रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर से अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। स्वभाव में मधुरता बनाए रखें अन्यथा हालात काबू से बाहर चले जाएंगे। सिंगल दिलफेंक आशिक बने रहेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री होने से नए संबंध पनप सकते हैं। साथी की उपेक्षा न करें, भविष्य में पछताना पड़ सकता है। सिंगल को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!