Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jun, 2026 08:06 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज मूड थोड़ा ऑफ रहेगा लेकिन पार्टनर का एक स्पर्श सारी परेशानी दूर कर देगा।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज मूड थोड़ा ऑफ रहेगा लेकिन पार्टनर का एक स्पर्श सारी परेशानी दूर कर देगा। सिंगल क्रश से अपने दिल का इजहार करने के लिए प्रेम पत्र का सहारा लेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज रोमांस के लिहाज से दिन थोड़ा खराब रहेगा। काम की व्यस्तता के कारण साथी आपको समय नहीं दे पाएंगे। सिंगल अपने अकेलेपन से बोर हो जाएंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी लेकिन साथी का दीदार सारी परेशानियों को भुला देगा। सिंगल के जीवन में प्यार का रंग फीका पड़ता हुआ दिखाई देगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोग हिल-स्टेशन पर हनीमून के लिए जा सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं वो पार्टनर के साथ शॉपिंग करने के लिए जाएंगे। सिंगल सुखद जीवन के लिए बुरी आदतों को छोड़ने का प्रण करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) अपने रिश्ते को लेकर आज संवेदनशील महसूस करेंगे। साथी का स्पोर्ट आप को उनके और करीब ले आएगा। सिंगल की रोमांटिक लव लाइफ शुरू होगी लेकिन जल्दी ही खत्म हो जाएगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखने के लिए एकांत में बैठकर मन की बातों को शेयर करेंगे। सिंगल अपने लिए कुछ समय निकालने का प्रयास करेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज पार्टनर किसी वजह से दूर रहेगा। दूरी की इस तड़प को मिटाने के लिए फोन पर रोमांस भरी बातें करेंगे। सिंगल का मन क्रश से बात करने के लिए बेताब रहेगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के सिर पर रोमांस करने का भूत सवार रहेगा, वो दिन में ही रोमांस के सपने देखेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, उनको पार्टनर की तरफ से शादी का प्रपोजल मिल सकता है। सिंगल क्रश को दूर से देखकर ही खुश हो जाएंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज भाग्य का साथ मिलने से दोनों के बीच प्यार की गहराई और भी बढ़ती हुई दिखाई देगी। सिंगल को क्रश की तरफ से डेटिंग के लिए सहमति मिल सकती है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर आपके प्यार के खातिर सब कुछ करने को तैयार हो जाएंगे। सिंगल क्रश का साथ पाकर सारे गम भुला बैठेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी का प्यार आपको प्रेम रोगी बना देगा, उनके बिना एक पल भी चैन नहीं आएगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। सिंगल डबल होने की जिम्मेदारी घर वालों को देंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ अकेले में बाहर जाने का मौका मिलेगा, इस वक्त का खूब लाभ उठाएंगे। शादीशुदा लोग अपनी तड़प को दूर करने के लिए कुछ खास प्लानिंग करेंगे। सिंगल का दिल आशिक बना रहेगा।