लव राशिफल 29 अगस्त- दिल राजी तो रब राजी

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 11:14 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में मानसिक और भावनात्मक उत्तेजना रहेगी लेकिन

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में मानसिक और भावनात्मक उत्तेजना रहेगी लेकिन साथी का ठंडापन मूड खराब कर देगा। सिंगल घरवालों के बताए रिश्ते को लेकर गंभीर रहेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी आपको चिकने-चुपड़े संवाद और बहलाव से खुश रखेंगे, लव लाइफ में विविधता और रोमांच महत्वपूर्ण रहेगा। सिंगल नए रिश्ते में बंधेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग संबंधों में रोमांच और मोहब्बत की तलाश में रहेंगे। सिंगल को अपने प्यार को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपका रोमांटिक और हंसमुख स्वभाव साथी को आपका दीवाना बना देगा, जो प्यार भरे लम्हे को और भी रोचक बनाने का काम करेगा। क्रश सिंगल को लंच के लिए पूछ सकते हैं।  

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) मैरिड लाइफ में चल रही रोमांस की कमी को दूर करने के लिए अंतरंग क्षणों का सहारा लेंगे। लव पार्टनर आपको खुश करने के लिए रोमांटिक डेट पर लेकर जाएंगे। सिंगल को अच्छे घर से रिश्ता आएगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपकी पुरानी लव और सेक्स लाइफ की जानकारी वर्तमान साथी को हो सकती है, सतर्क रहें। सिंगल क्रश के साथ नए अनुभवों को लेकर खुलेंगे।   

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ पुराने मतभेदों को भुलाकर एक नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे। अन्य रोमांस के जरिए अपने मन की बात व्यक्त करेंगे। सिंगल एक्स की यादों में खोए रहेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी पूरे रोमांस करने के मूड में रहेंगे लेकिन काम में बिजी रहने के कारण आपको समय नहीं दे पाएंगे। सिंगल किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी आपके साथ एक मजबूत और व्यवस्थित संबंध बनाना पसंद करेंगे। सिंगल क्रश को लेकर व्यावहारिक और चिंतनशील रहेंगे, कशमकश की स्थिति बनी रहेगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं, जिस कारण रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। क्रश का किसी और से बातें करना सिंगल को अच्छा नहीं लगेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी के साथ मिलकर नई जगहों और अनुभवों की खोज में रहेंगे, एकांत में सुकून भरे पल बिताने को मिलेंगे। सिंगल अपनी नई लव लाइफ में नवीनता की तलाश करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ गहरी और रोमांटिक रहेगी, साथी आपको खुश करने के लिए ड्रामा और उत्साह दिखाएंगे। सिंगल क्रश के साथ मजबूत भावनात्मक बंधन बनाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!