Edited By Jyoti,Updated: 19 Dec, 2021 09:20 AM

मेष- घर में परेशानी का माहौल पैदा होगा, परंतु पार्टनर का साथ आपको अच्छा महसूस करवाएगा। प्रेमी एक दूसरे की सेहत का खास ध्यान रखें। आमतौर पर दिन बेहतर दिखाई दे रहा है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- घर में परेशानी का माहौल पैदा होगा, परंतु पार्टनर का साथ आपको अच्छा महसूस करवाएगा। प्रेमी एक दूसरे की सेहत का खास ध्यान रखें। आमतौर पर दिन बेहतर दिखाई दे रहा है।
वृष- इस राशि के जो लोग हाल ही किसी प्रेम संबंध में बंधे हैं तो उन्हें हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। तो वहीं इसके विपरीत वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहद शुभ प्रभाव लाया है।
मिथुन- इस राशि के लोगों को आज अपने किसी सहकारी के लिए नए फीलिंग्स जाग सकती हैं। जिसकी वजह से पूरा दिन बेहद खुश नजर आएंगे। मैरिड लोगों में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
कर्क- आपको अपने काम आदि में आज किसी तरह का बड़ा मुनाफा हो सकता है, जिसकी सैलिब्रेश्न पार्टनर के साथ मिलकर करेंगे। विवाहित लोग आज अपने पूरे फैमिली के साथ समय बिताएं।
सिंह- आपको अपने रिश्ते को करुणा के साथ देखने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आपका रिश्ता पहले से ज्यादा खिल उठेगा। मैरिड लोग मुश्किल समय में एक दूसरे का साथ देने की कोशिश करें।
कन्या- बहुत लंबे समय के बाद आपको अपने रिश्ते में सुखद अनुभव मिलेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में शादी की शहनाईयां बजने की बाते जोररों-शोरों पर चल सकती है।
तुला- एक-दूसरे के प्रति देखभाल का रवैया आपकी नज़दीकियों को बढ़ाएगा। इसके अलावा कोशिश करें कि रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमियां उत्पन्न न हो। वरना रिश्ते में दूरियां बढ़ जाती हैं।
वृश्चिक- इस राशि के लोग अपने रिश्ते में संतुष्ट दिखाई देंगे। हर तरफ प्यार की बौछार दिखाई देगी। अनमैरिड लोगों को शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परंतु किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।
धनु- जीवनसाथी के साथ काफी समय बिताएंगे जिससे आपसी संबंध बेहतर होंगे। जो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वे शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। पार्टनर पर पूरा भरोसा करें।
मकर- दिन की शुरुआत आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें लेकर आ सकती है, लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा संबंध मधुर हो जाएंगे। आपके आत्मविश्वास में सुधार होगा और आप प्रेम के मामलों में शांत और शांत रहेंगे।
कुंभ- साथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें और अपनी समझ को बढ़ाएं जिससे आपका बंधन मजबूत और प्रगतिशील बने। अपनी योजनाओं पर स्थिर न रहें और जब भी आवश्यकता हो, सुधार करने की कोशिश करें।
मीन- जो लोग अविवाहित हैं तो कोई आपके प्रेम जीवन के दरवाजे पर दस्तक देगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। प्रतिबंध लोग प्रेम जीवन में खुशी और पूर्ति की उम्मीद कर सकते हैं। साथी से स्पष्ट संवाद बनाए रखें।