Maa Vaishno Devi: खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा रोकी, 3 घंटे बाद फिर बहाल

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 10:31 AM

maa vaishno devi

खराब मौसम के चलते बुधवार दोपहर वैष्णो देवी यात्रा को एहतियातन 3 घंटे के लिए अस्थाई रूप से रोका गया था। वहीं मौसम में सुधार आने के बाद प्रशासन और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से करीब 5.30 बजे यात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया...

कटड़ा (अमित): खराब मौसम के चलते बुधवार दोपहर वैष्णो देवी यात्रा को एहतियातन 3 घंटे के लिए अस्थाई रूप से रोका गया था। वहीं मौसम में सुधार आने के बाद प्रशासन और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से करीब 5.30 बजे यात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया।

इससे पहले बुधवार दोपहर को मौसम खराब होने के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही करीब 2.30 बजे रोक दी गई थी। उस समय तक 12,301 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए रवाना हो चुके थे। खराब मौसम को देखते हुए एहतियातन यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया को भी कुछ समय के लिए बंद रखा गया था। हालांकि इस दौरान यात्रा मार्ग पर कुछ जगह पर हल्का भूस्खलन भी हुआ था, जिसे समय रहते प्रशासन द्वारा हटाया गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!