Mahakumbh 2025 Amrit Snan: इस क्रम में अमृत स्नान करेंगे अखाड़े

Edited By Updated: 14 Jan, 2025 07:41 AM

mahakumbh 2025 amrit snan

सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के लिए ‘अमृत स्नान’ का स्नान क्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। अखाड़ों को ‘अमृत स्नान’ की तिथियों और उनके स्नान क्रम की जानकारी दे दी गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahakumbh Amrit Snan 2025: सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के लिए ‘अमृत स्नान’ का स्नान क्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। अखाड़ों को ‘अमृत स्नान’ की तिथियों और उनके स्नान क्रम की जानकारी दे दी गई। यह व्यवस्था मकर संक्रांति और बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए जारी की गई है। एक बयान में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के सचिव महंत आचार्य देवेंद्र सिंह शास्त्री के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सबसे पहले अमृत स्नान करेगा। शंभू पंचायती अटल अखाड़ा भी साथ होगा। यह सुबह 6.15 बजे पहुंचेगा। स्नान का समय 40 मिनट है। 

दूसरे स्थान पर श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा व श्री पंचायती अखाड़ा आनंद स्नान करेंगे। इसका शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 6.05 बजे, घाट पर आगमन का समय 7.05 बजे, स्नान का समय 40 मिनट रहेगा। 

तीसरे स्थान पर 3 संन्यासी अखाड़े स्नान करेंगे, जिनमें श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं। इनका शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 7.00 बजे, घाट पर आगमन का समय 8.00 बजे, स्नान का समय 40 मिनट रहेगा। 

3 बैरागी अखाड़ों में सबसे पहले अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा सुबह 9.40 बजे शिविर से चलेगा, 10.40 बजे घाट पहुंचेगा। स्नान का समय 30 मिनट रहेगा। 

इसके बाद अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा सुबह 10.20 बजे शिविर से निकलेगा, 11.20 बजे घाट पहुंचेगा और 50 मिनट के स्नान के बाद दोपहर 12.10 बजे घाट से रवाना होकर 13.10 बजे शिविर लौटेगा। 

अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा पूर्वाह्न 11.20 बजे शिविर से चलकर 12.20 बजे घाट पहुंचेगा। उसे स्नान के लिए 30 मिनट का समय दिया गया है। 

श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा 12.15 बजे शिविर से चलकर 1.15 बजे घाट पहुंचेगा। स्नान का समय 55 मिनट होगा। श्री पंचायती अखाड़ा, नया उदासीन, निर्वाण 1.20 बजे शिविर से निकलेगा और 2.20 बजे घाट पहुंचेगा। स्नान का समय एक घंटा होगा। 

श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा सबसे आखिर में स्नान करेगा। यह 2.40 बजे शिविर से चलेगा, 3.40 बजे घाट पहुंचेगा। स्नान का समय 40 मिनट का रहेगा

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!