सूर्यास्त के बाद चौखट पर भूलकर भी न करें ये कार्य, धन-धान्य पर पड़ सकता है असर

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 04:18 PM

main door vastu

सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में दिन के हर समय का अपना विशेष महत्व बताया गया है, लेकिन संध्या काल यानी शाम का समय सबसे अधिक संवेदनशील और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसी समय देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और घर की सकारात्मक ऊर्जा भी सबसे अधिक...

Main Door Vastu : सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में दिन के हर समय का अपना विशेष महत्व बताया गया है, लेकिन संध्या काल यानी शाम का समय सबसे अधिक संवेदनशील और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसी समय देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और घर की सकारात्मक ऊर्जा भी सबसे अधिक सक्रिय रहती है। ऐसे में अगर इस समय घर की चौखट पर कुछ गलतियां कर दी जाएं, तो इसका प्रभाव केवल घर के वातावरण पर ही नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय चौखट पर किए गए कुछ कार्यों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और दरिद्रता का वास होने की आशंका मानी जाती है। यही वजह है कि हमारे बड़े-बुजुर्ग भी संध्या के समय चौखट से जुड़े कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह देते आए हैं। तो आइए जानते हैं शाम के समय घर की चौखट पर कौन-से काम नहीं करने चाहिए।

घर की चौखट पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को घर की चौखट पर बैठकर खाना खाने की आदत होती है। वास्तु के अनुसार ऐसा करना बेहद ही खराब माना जाता है। माना जाता है कि घर के द्वार पर बैठकर खाने से वह स्थान पवित्र नहीं रहता, जिस कारण से मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी सिर्फ वहीं निवास करती है, जहां पवित्रता हो। ऐसे में कहा जाता है कि चौखट पर खाना खाने से घर में दरिद्रता का वास होता है, धन हानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही अन्न की कमी जैसी स्थितियां उत्पन्न होने की मान्यता है।

घर की चौखट पर बैठकर बाल नहीं बनाने चाहिए
घर की चौखट पर बैठकर कभी भी बाल नहीं बनाने चाहिए। जी हां , कई महिलाओं की आदत होती है कि वह घर के मुख्य द्वार पर बैठकर कंघी करती हैं और बनाती है। ऐसे में बाल टूटकर वहीं गिर जाते हैं जिससे नकारात्मकता बढ़ सकती है। वास्तु में बालों को शुक्र, बुध और शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि जब टूटे हुए बाल लंबे समय तक चौखट के आसपास पड़े रहते हैं तो ऐसे में ये तीनों ग्रह प्रभावित हो सकते हैं साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है।

घर की चौखट पर गंदगी जमा न करें 
घर की चौखट पर झाड़ू, कूड़ा या गंदगी जमा करके नहीं रखनी चाहिए और न ही डस्‍टबीन रखना चाहिए। वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार चौखट को घर की समृद्धि का प्रवेश द्वार माना जाता है साथ ही इससे शुक्र ग्रह भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में कहा जाता है कि यहां गंदगी रहने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है और आर्थिक उन्नति में भी रुकावट आ सकती है।

किसी से झगड़ा न करें 
शाम के समय घर की चौखट पर खड़े होकर झगड़ा, बहस या कटु वचन बोलने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संध्या का समय शांत और सात्विक वातावरण बनाए रखने का होता है। कहा जाता है कि इस समय नकारात्मक शब्दों और विवाद से घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है।

मुख्य द्वार या चौखट के आसपास जूते-चप्पल न रखें
धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य द्वार या चौखट के आसपास जूते-चप्पल बिखरे हुए रखना शुभ नहीं माना जाता, विशेष रूप से संध्या के समय। कहा जाता है कि मुख्य प्रवेश द्वार घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का स्थान होता है, इसलिए इसे स्वच्छ और व्यवस्थित रखना बेहतर माना जाता है। मान्यता है कि चौखट के पास जूते-चप्पल रखने से घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है और आर्थिक असंतुलन या अनावश्यक खर्च बढ़ने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए संध्या के समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर की चौखट के पास जूते-चप्पल इधर-उधर न पड़े हों।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!