मकर संक्रांति स्पेशल: अपनी राशि के अनुसार खिचड़ी के साथ करें ये दान

Edited By Updated: 15 Jan, 2019 12:51 PM

makar sankranti special 2019

खरमास की समाप्ति और शुभ कार्यों की शुरुआत है मकर संक्रांति। मकर संक्रांति को कुछ लोग खिचड़ी भी कहते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
खरमास की समाप्ति और शुभ कार्यों की शुरुआत है मकर संक्रांति। मकर संक्रांति को कुछ लोग खिचड़ी भी कहते हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार को प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। अधिकतर हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है। जब सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है। इस बार ऐसा नहीं है क्योंकि इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को नहीं बल्कि 15 जनवरी को है। 14 जनवरी को देर रात में सूर्य राशि बदलेगा, इस कारण अगले दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। बता दें, साल में कुल मिलाकर 12 संक्रांति होती हैं, क्योंकि सूर्य हर महीने में राशि परिवर्तन करता है लेकिन इनमें से चार संक्रांति महत्वपूर्ण हैं जिनमें मेष, कर्क, तुला, मकर संक्रांति शामिल हैं। मकर संक्रांति के दिन से ही घर में शादी-ब्याह, मुंडन और नामकरण जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं इसलिए इस त्योहार का लोगों को बहुत बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
PunjabKesari
धर्मग्रंथों में तिल दान को बहुत विशेष बताया गया है। इस दिन दान का विशेष महत्व है, खास कर तिल दान का। महिलाएं पूजा करते वक्त सुहाग की निशानियों को चढ़ाती हैं और फिर इन्हें 13 सुहागनों को बांटती हैं। तो चलिए अब राशि के हिसाब से बताते हैं कि इस पावन पर्व पर किसे क्या दान करना चाहिए-

मेष राशि वाले जल में पीले फूल, हल्दी और तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें, खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करें।
PunjabKesari
वृष राशि वाले जल में सफेद चंदन, दूध, सफेद फूल और तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी और तिल के लड्डुओं का दान करें।

मिथुन राशि वाले जल में तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी और गुड़ का दान करें।

कर्क राशि वाले जल में दूध, चावल और तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी और तिल से बनी गुड़ की रेवड़ी का दान करें।
PunjabKesari
सिंह राशि वाले जल में कुमकुम, लाल फूल और तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी और सफेद तिल के लड्डू दान करें।

कन्या राशि वाले जल में तिल, दूर्वा और पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी और गुड़ का दान करें।

तुला राशि वाले जल में तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी और सफेद चंदन का दान दें। 
PunjabKesari
वृश्चिक राशि वाले जल में कुमकुम, लाल फूल और तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें, साथ ही खिचड़ी और गुड़ का दान दें।

धनु राशि वाले जल में दूध, चावल और तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी और तेल, रुई, वस्त्र और राई दान करें।

मकर राशि वाले जल में तिल, दूर्वा और पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी दान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
PunjabKesari
कुंभ राशि वाले जल में लाल सिंदूर मिलाकर, गरीबों को खिचड़ी खिलाएं और कंबल दान करें साथ ही चने की दाल का भी दान करें।

मीन राशि वाले तांबे के पात्र में जल और लाल मिर्च डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी और तिल का दान करें।
मकर संक्रान्ति पर क्या करें क्या न करें, खिचड़ी के साथ क्या दान करें !(video)
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!