Mangal Nakshatra Parivartan : 16 जून से बदलेगी किस्मत की चाल, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 12:41 PM

mangal nakshatra parivartan

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिस तरह ग्रहों के गोचर से कई राशियों पर असर पड़ता है, उसी तरह ही नक्षत्र परिवर्तन का भी बहुत खास महत्व है।

Mangal Nakshatra Parivartan : ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिस तरह ग्रहों के गोचर से कई राशियों पर असर पड़ता है, उसी तरह ही नक्षत्र परिवर्तन का भी बहुत खास महत्व है। 16 जून को मंगल ग्रह अपने नक्षत्र में बदलाव करने जा रहे हैं। मंगल को ग्रहों का सेनपति, साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि का कारक माना गया है। जब भी मंगल अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, उसका असर मानव जीवन, जीव-जंतु और देश-दुनिया के साथ-साथ कई राशियों पर भी देखने को मिलता है। मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन वैसे तो सभी राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, लेकिन 4 राशियां ऐसी है जिन को हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। तो आइए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में-

Mangal Nakshatra Parivartan

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की परीक्षा दे रहे छात्रोंको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। 

कन्या राशि 
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। किसी के दिया हुआ उधार पैसा वापस मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

Mangal Nakshatra Parivartan

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने लिए सहकर्मियों की मदद मिलेगी। इस राशि के बच्चे किसी चीज कोखरीदने की जिद कर सकते हैं। युवा माता-पिता के साथ बैठकर अपने भविष्य के लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं। 

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी विदेशी कंपनी से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। अचानक किसी दोस्त से मुलाकात से मन बहुत खुश हो जाएगा। पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा भाई से विवाद हल हो जाएगा। सेहत अच्छी रहेगी। 

Mangal Nakshatra Parivartan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!