Market Astrology: ट्रंप ने 48 घंटे में बदल दी दुनिया, निफ्टी नए हाई के लिए तैयार

Edited By Updated: 13 May, 2025 03:36 PM

5 नवंबर 2024 को जब अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीता था, तो उस समय उनका ब्यान था कि अमरीका विश्व का थानेदार नहीं बनेगा और उसकी प्राथमिकता उसकी अपनी इकॉनमी और विदेश नीति है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Market Astrology: 5 नवंबर 2024 को जब अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीता था, तो उस समय उनका ब्यान था कि अमरीका विश्व का थानेदार नहीं बनेगा और उसकी प्राथमिकता उसकी अपनी इकॉनमी और विदेश नीति है। लेकिन दुनिया में बढ़ रहे तनाव के चलते जब अमरीका के अपने व्यापार पर मुसीबत आई तो अमरीका अपने स्टैंड से पलटा और ट्रंप ने 72 घंटे में वह कर दिखाया जिसका बाजार पिछले कई महीने से इंतज़ार कर रहा था। 10 मई तक दुनिया के कई देशों में आपसी तनाव था और इसी कारण भारत में भी निफ़्टी 9 मई को गिरावट के साथ बंद हुआ और इस बीच शनिवार और रविवार को बाजार बंद थे लेकिन इन्ही 72 घंटों में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की तस्वीर बदल दी।

ट्रंप प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे तनाव को शनिवार शाम को सीज फायर करवा के समाप्त करवा दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 24 फरवरी 2022 से चल रहे यूक्रेन और रूस के तनाव को कम करने के लिए दोनों को बधाई दे दी और दोनों देशों के मध्य अब सीज फायर होने जा रहा है।  

इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक और धमाका करते हुए चीन के साथ चल रहे ट्रेड वॉर को स्विजरलैंड में हुई बात चीत में समाप्त करवा दिया और अब दोनों देश ट्रेड डील पर पहुंच गए हैं और 90 दिन के भीतर डील की शर्तें और टेरिफ फाइनल किए जाएंगे।

इसके तुरंत बाद ही अमरीका के चलते ही कतर और इजिप्ट के मध्य चल रहे तनाव को भी समाप्त करवा दिया। ट्रंप का सन्देश साफ़ है कि व्यापर करवाना है तो दुनिया में शान्ति की जरूरत है। इनमे से सबसे बड़ा इम्पेक्ट अमरीका और चीन की ट्रेड डील और रूस यूक्रेन के मध्य सीज फायर का होने जा रहा है।  

यूक्रेन और रूस के तनाव के बाद ब्लेक सी से दुनिया भर को सप्लाई होने वाले गेहूं, कॉर्न और बारले की स्पलाई बाधित हुई, जिससे दुनिया भर में महंगाई में तेजी आई और दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को ऊंचे स्तर पर रखने को मजबूर हुए। अब ऊंची ब्याज दर विकास के लिए तो अच्छी नहीं ही होती, यही कारण है कि डोनाल्ड ट्रंप भी बार बार अपने केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें काम करने के लिए कह रहे हैं। अब यूक्रेन रूस का तनाव घटने से दुनिया भर में सप्लाई चेन खुलेगी, यूरोप को एनर्जी सप्लाई में आ रही बाधाएं हट सकती हैं। हालांकि इसे अभी थोड़ा समय लग सकता है लेकिन इसकी शुरुआत जल्द हो जाएगी। बाजार को यह बहुत बड़ी राहत की बात नजर आई है। इसी लिए निफ्टी जब 12 मई को खुला तो उसने तेजी बनाई और अंत में 4 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 916 अंक की तेजी के साथ 24924 के स्तर पर बंद हुआ और निवेशकों को करीब 15 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई होने का अनुमान है।  

 एस्ट्रॉलजी का निफ्टी से संबंध 

एस्ट्रोलॉजी के लिहाज से देखें तो गुरु 7 मई को ही वृषभ राशि में शीघ्र गति हुए हैं और इसी शीघ्र गति में ही मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु की चाल रोजाना 5 आर्क मिनट की होती है और यदि गुरु 12 आर्क मिनट प्रतिदिन की गति से गोचर करें तो इसे शीघ्र गति माना जाता है। जबकि 14 आर्क मिनट प्रति मिनट की गति से चलने पर गुरु अतिचारी गति में माने जाते हैं। गुरु 15 मई से लेकर 18 अक्टूबर तक शीघ्र गति से 158 दिन में ही राशि परिवर्तन कर लेंगे। गुरु की यह गति 11 आर्क मिनट प्रति दिन की होगी यानि परीभाषा के लिहाज से गुरु न तो अतिचारी हैं और न ही शीघ्रगति हैं लेकिन गुरु की स्पीड सामान्य से दोगुनी होगी।  गुरु की इसी गति के कारण अब बाजार एक बार फिर तेजी दिखा रहा है।  

गुरु के इसी गोचर के दौरान ही ट्रंप की ट्रेड डील की डेडलाइन 9 जुलाई को समाप्त होगी और इस से पहले भारत के साथ भी डील संभव है। यदि यह डील फाइनल हो जाती है तो इसका भी अच्छा प्रभाव बाजार पर पड़ेगा।  भारत में महंगाई के आंकड़े बाजार के पक्ष में हैं। देश में जी.एस.टी कलैक्शन नई ऊंचाई छू रहा है। डॉलर इंडेक्स की स्थिति बाजार के लिहाज से अच्छी है और विदेशी निवेशक एक बार फिर बाजार में आ चुके हैं। कच्चे तेल की कीमतें 60 डालर के आस-पास हैं जो बाजार के लिए अच्छी हैं। लिहाजा गुरु की गति और फंडामेंटल को देखिए तो बाजार में बुल्स की वापसी है और हम जल्दी ही निफ्टी का नया हाई बनते हुए देख सकते हैं। सितंबर के बाद मुझे बाजार थोड़ा कमजोर नजर जरूर आ रहा है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!