Market Astrology (4 मार्च से 10 मार्च तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 04 Mar, 2026 07:19 AM

market astrology

Market Astrology (4 मार्च से 10 मार्च तक): आलोच्य सप्ताह (4 मार्च से 10 मार्च तक) के दौरान कोई भी सितारा अपना राशि परिवर्तन नहीं करता इसलिए 2 मार्च को बना ग्रह योग ही इस सप्ताह में इफैक्टिव रहेगा, अलबत्ता मंगल, शुक्र, सूर्य, बुध नक्षत्र पर अपनी...

Market Astrology (4 मार्च से 10 मार्च तक): आलोच्य सप्ताह (4 मार्च से 10 मार्च तक) के दौरान कोई भी सितारा अपना राशि परिवर्तन नहीं करता इसलिए 2 मार्च को बना ग्रह योग ही इस सप्ताह में इफैक्टिव रहेगा, अलबत्ता मंगल, शुक्र, सूर्य, बुध नक्षत्र पर अपनी स्थिति जरूर चेंज करते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में शनि भी अस्त होता है। ग्रह योग की अपरिवर्तित पोजीशन को देखने से मालूम होता है कि आलोच्य सप्ताह में किसी रुख परिवर्तन की कोई आशा नहीं है, किंतु उठापटक का सिलसिला बना रहेगा।

जहां तक मार्कीट रुख का संबंध है, ख्याल है कि 2 मार्च वाला रुख ही जनरल तौर पर आलोच्य सप्ताह में अपनी पकड़ बनाए रखेगा। इस सप्ताह में 4, 5, 9, 10 मार्च उठापटक वाले दिन, किंतु 9 मार्च को एकतरफा झटका प्रत्याशित है।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट तथा अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 2 मार्च को यदि तेजी रही होगी तो फिर आलोच्य सप्ताह में भी तेजी बनी रहेगी। वैसे 4 मार्च को खुलते बाजार, फिर उसी दिन शाम 5 बजे के करीब, फिर 5 मार्च मजबूती का रिएक्शन, जबकि 9 मार्च को रेटों में उछाल आ सकता है। कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में जनरल रुझान तेजी का रहेगा, जबकि 9 मार्च को रेट झटका के साथ एक तरफ चल सकते हैं।  शेयर मार्कीट में 2 मार्च वाला रुख आलोच्य सप्ताह में बना रहेगा। बीच में 4, 5, 10 उठापटक वाले दिन, 9 मार्च को किसी समय रेट टूट सकते हैं।  

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 2 मार्च को बने रुख के मुताबिक काम करना सही रहेगा। वैसे 4 मार्च को मार्कीट स्ट्रांग खुलेगी, फिर 4 मार्च शाम पांच बजे के करीब तथा 5 मार्च मजबूती का रिएक्शन, 9 मार्च को मंदी का झटका आ सकता है, 10 मार्च उठापटक। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में जनरल रुझान तेजी का बना रहेगा, बीच में 9 मार्च के लिए किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे फल सकते हैं।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 4, 5, 10 तारीखों को उठा-पटक होती रहेगी, जबकि 9 मार्च एकतरफा झटका आ सकता है। हाजिर मार्कीट में लवाल-बिकवाल दोनों नजर तो आएंगे, किंतु काम करने से दोनों ही बचेंगे। वैसे 9 मार्च झटका के साथ रेट एक तरफ चलेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!