Edited By Sarita Thapa,Updated: 02 Mar, 2026 02:10 PM

दुबई के रियल एस्टेट मार्केट में आए हालिया उतार-चढ़ाव ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है, लेकिन भारत की प्रसिद्ध Astrologer Sharmistha के लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी।
Astrologer Sharmistha Prediction : दुबई के रियल एस्टेट मार्केट में आए हालिया उतार-चढ़ाव ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है, लेकिन भारत की प्रसिद्ध Astrologer Sharmistha के लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। उन्होंने एक महीने पहले ही ग्रहों की चाल को देखते हुए इस क्रैश की सटीक भविष्यवाणी कर दी थी, जो अब सच साबित हुई है।
ज्योतिषी शर्मिष्ठा ने पहले ही बता दिया था दुबई रियल एस्टेट का हाल
जहां बड़े-बड़े आर्थिक विशेषज्ञ दुबई के प्रॉपर्टी बाजार में उछाल की उम्मीद कर रहे थे, वहीं ज्योतिषी शर्मिष्ठा ने अपनी गणनाओं के आधार पर एक विपरीत और साहसी दावा किया था। उनकी यह भविष्यवाणी अब सोशल मीडिया और निवेश जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्या थी शर्मिष्ठा की भविष्यवाणी ?
लगभग 30 दिन पहले अपने एक विश्लेषण में शर्मिष्ठा ने कहा था कि मंगल और राहु के विशेष योग के कारण विदेशी संपत्तियों और विशेष रूप से Middle East के रियल एस्टेट में एक बड़ा करेक्शन या गिरावट आएगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर दुबई का नाम लेते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी थी कि आने वाले कुछ सप्ताह निवेश के लिए जोखिम भरे हो सकते हैं।
अब क्या है बाजार की स्थिति ?
पिछले कुछ दिनों में दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर में अचानक आई गिरावट और संपत्तियों की कीमतों में कमी ने शर्मिष्ठा की ज्योतिषीय दूरदर्शिता पर मुहर लगा दी है। कई बड़े प्रोजेक्ट्स की मांग में कमी और निवेशकों के पीछे हटने से बाजार में हड़कंप मच गया है।
क्यों खास है यह भविष्यवाणी ?
आमतौर पर रियल एस्टेट को एक स्थिर निवेश माना जाता है, लेकिन शर्मिष्ठा ने मेदिनी ज्योतिष का उपयोग कर वैश्विक आर्थिक बदलावों को पहले ही भांप लिया था। उनके समर्थकों का कहना है कि यह केवल तुक्का नहीं, बल्कि ग्रहों और नक्षत्रों के गहन अध्ययन का परिणाम है।
निवेशकों के लिए शर्मिष्ठा की अगली सलाह ?
खबरों के अनुसार, शर्मिष्ठा ने अब यह भी संकेत दिए हैं कि यह स्थिति कब तक सामान्य होगी। उनका मानना है कि आने वाले कुछ महीनों में ग्रहों का गोचर बाजार में फिर से स्थिरता ला सकता है, लेकिन फिलहाल Wait and Watch की स्थिति बनाए रखना ही बुद्धिमानी होगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ