Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jun, 2026 12:17 PM
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (17 जून से 23 जून तक) के पूर्वार्ध में न तो कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है और न ही अपनी पोजीशन चेंज करता है किंतु उत्तरार्ध में दो ग्रह-मंगल तथा बुध अपनी राशि बदलते हैं।
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (17 जून से 23 जून तक) के पूर्वार्ध में न तो कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है और न ही अपनी पोजीशन चेंज करता है किंतु उत्तरार्ध में दो ग्रह-मंगल तथा बुध अपनी राशि बदलते हैं। मंगल मेष राशि को छोड़कर वृष राशि पर तथा बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि पर प्रवेश करता है। इसके अतिरिक्त गुरु, सूर्य, शुक्र नक्षत्र पर अपनी पोजीशन चेंज करके तथा मंगल बुध के राशि परिवर्तन के कारण टूटता-बनता ग्रह योग चलती मार्कीट में उठापटक लाने का कारण बन सकता है इसलिए सावधानी से काम करें।
ख्याल है कि शुरू सप्ताह से तो मार्कीट मजबूती के रुख में चल सकती है। इसलिए लवाली का काम करने वालों को रिस्क का खतरा कम होगा, बीच में 18 जून रात आठ बजे के बाद तथा 22 जून दोपहर 12 बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन आ सकता है। 22 जून बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद मार्कीट एक तरफ जोर से चल सकती है। वैसे मंदे के झटका का स्कोप अधिक दिखता है।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल-तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति के भाव में शुरू सप्ताह से तेजी का रुख चलेगा। बीच में 18 जून रात 8 बजे के बाद तथा 22 जून दोपहर 12 बजे के बाद मजबूती-घटाबढ़ी का रिएक्शन। 22 जून बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद यदि रेट टूट जाएं तो फिर 23 जून को भी मंदा रहेगा।
कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 17, 18, 19, 20, 21 जून को जनरल रुझान मजबूती का रहेगा, फिर 22 जून बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद रेटों में गिरावट आएगी। शेयर मार्कीट में शुरू सप्ताह से तेजी का रुख, बीच में 19 जून तथा 22 तारीख दोपहर 12 बजे के बाद रेट स्टेबल-से रहेंगे। 22 जून बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद मंदा का जोरदार झटका प्रत्याशित है, 23 जून को भी रेट कमजोर रहेंगे।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 17 जून से रेटों में मजबूती का रुख-फिर 22 जून बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद मंदी का जोरदार झटका आने पर 23 को भी मार्कीट कमजोर रहेगी। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में शुरू सप्ताह से घटाबढ़ी के बीच मजबूती का रुख। फिर 22 जून बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद बाजार रुख पर नजर रखें, 23 जून को भी वही रुख इफैक्टिव रहेगा।
गेहूं, ग्वारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 17 जून से तेजी का रुख, फिर 22 जून बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद मंदा आने की सूरत में 23 को भी मंदा रहेगा। हाजिर मार्कीट में शुरू सप्ताह से ग्राहकी तथा माल की मांग बरकरार रहेगी, मगर 22 जून बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद खरीदार मार्कीट से गायब सा दिखेगा तथा बिकवाल की बढ़ी हुई एक्टिविटी नजर आएगी।