Market Astrology (4 नवम्बर से 10 नवम्बर तक):  आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 04 Nov, 2026 03:22 PM

market astrology

आलोच्य सप्ताह (4 नवम्बर से 10 नवम्बर तक) के दौरान सिर्फ एक सितारा शुक्र अपना राशि परिवर्तन करता है। अन्य सभी ग्रह अपने-अपने स्थान पर टिके रहते हैं। नक्षत्रों पर सूर्य अपनी स्थिति बदलता है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में होने वाले बदलाव...

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (4 नवम्बर से 10 नवम्बर तक) के दौरान सिर्फ एक सितारा शुक्र अपना राशि परिवर्तन करता है। अन्य सभी ग्रह अपने-अपने स्थान पर टिके रहते हैं। नक्षत्रों पर सूर्य अपनी स्थिति बदलता है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में होने वाले बदलाव तथा सौर मंडल के साथ जुड़े अन्य पहलुओं को स्टडी करने से मालूम देता है कि यह सप्ताह महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इसमें जहां उठा-पटक होती रह सकती है, वहां एक नए रुख का श्रीगणेश भी हो सकता है, इसलिए मार्कीट को देख-परख कर ही काम करना सही रहेगा।

यूं तो आलोच्य सप्ताह में तेजी के रुख की पैठ रहने की आशा है, तो भी नोट करें कि इस तेजी के रुख की निर्भरता 6 नवम्बर को तेजी का झटका आने पर ही होगी। इसलिए 6 तारीख के रुख को देखकर काम का प्रोग्राम बनाना सही रहेगा। इस सप्ताह में 6, 9 नवम्बर खास दिन। वैसे 6 नवम्बर को रेटों में उछाल संभावित है।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल-तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 4 नवम्बर वाला रुख 5 नवम्बर को बना रहेगा। फिर 6 नवम्बर को तेजी बनने पर आगे तेजी चलेगी। वैसे 6 नवम्बर को ही रात 9 बजे के करीब मजबूती का रिएक्शन आ सकता है। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े एवं यार्न इत्यादि में शुरू सप्ताह से उठापटक, फिर 5 नवम्बर के बाद रेटों में मजबूती का असर बना रहेगा। शेयर मार्कीट में 6 नवम्बर को उछाल आने की सूरत में आगे सप्ताहांत तक तेजी बनी रहेगी। 9 तारीख को भी रेटों में स्टेबिल्टी बनी रहेगी।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 2 नवम्बर वाला रुख 4-5 नवम्बर को बना रहेगा। 6 तारीख को यूं तो तेजी के झटके की आशा है, फिर भी 6 तारीख को जो रुख बन गया, वही रुख सप्ताहांत तक इफैक्टिव रहेगा। वैसे 6 नवम्बर को ही रात 9 बजे के करीब रेटों में मजबूती का रिएक्शन आ सकता है। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में 6 नवम्बर वाला असर सप्ताहांत तक बना रहेगा। 9 नवम्बर को उठा-पटक हो सकती है।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 6 तारीख को तेजी बनने पर 10 नवम्बर तक तेजी का रुख रहेगा। हाजिर मार्कीट में ग्राहक की मौजूदगी नजर आएगी। बिकवाल मार्कीट में कम दिखेगा। लवाली का प्रैशर सप्ताह भर बना रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!